-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Chacha Nehru Bal Krida And Cultural Festival Concluded Nagpur Police Commissioner Said Sports Is Important For Physical Development
नागपुर में चाचा नेहरू बाल क्रीड़ा व सांस्कृतिक महोत्सव का समापन, CP ने कहा- शारीरिक विकास में खेलकूद महत्वपूर्ण
- Written By: आंचल लोखंडे
पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने कहा खेलकूद गतिविधियां महत्वपूर्ण होती हैं। सीपी डॉ. सिंगल नागपुर ग्रामीण पुलिस मुख्यालय में आयोजित चाचा नेहरू बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

चाचा नेहरू बाल क्रीड़ा व सांस्कृतिक महोत्सव का समापन। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने कहा कि जितनी महत्वपूर्ण शैक्षिक गतिविधियां होती हैं, उतनी ही महत्वपूर्ण खेलकूद गतिविधियां होती हैं। ताकि हर दृष्टिकोण से बच्चों का शरीर विकसित हो। खेलकूद का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है, बल्कि सामाजिक विकास में भी खेल काफी सहायक हैं।
खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही टीम भावना व प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है। सीपी डॉ. सिंगल नागपुर ग्रामीण पुलिस मुख्यालय में आयोजित चाचा नेहरू बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम, महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय उपायुक्त अपर्णा कोल्हे, शालिनी छाबड़िया, प्रदीप पाली, सौमित्र बोस, रंजीत कुरहे आदि उपस्थित थे।
खेल से बुद्धि के साथ शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है
पुलिस आयुक्त ने आगे कहा कि खेल से बच्चों की बुद्धि के साथ-साथ शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है। पुलिस आयुक्त रवीन्द्र सिंगल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने से उनकी शारीरिक क्षमता एवं बुद्धिमता में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं! MARD की हड़ताल से मेडिकल-मेयो में मची अफरा-तफरी; OPD में लगी लंबी कतारें
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
268 पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न वितरित
3 दिवसीय महोत्सव में कुल 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। महोत्सव में दौड़, खो-खो, कबड्डी, लॉन्ग जंप, गोला फेंक और वालीबॉल खेल प्रतियोगिताओं सहित कैरम, शतरंज, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। समापन कार्यक्रम में बच्चों को कुल 268 पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न वितरित किए गए।
पुलिस आपकी मित्र
पुलिस विभाग इन बच्चों के लिए काम कर रहा है। पुलिस के प्रति अपने डर से छुटकारा पाएं। सीपी ने सलाह दी कि ध्यान रखें कि पुलिस आपकी मित्र है, मेहनत से पढ़ाई करें और आईपीएस और आईएएस अधिकारी बनें। बच्चों को अपने सर्वांगीण विकास के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। यदि जीवन की शुरुआत सही हो, तो भविष्य उज्ज्वल होता है।
Chacha nehru bal krida and cultural festival concluded nagpur police commissioner said sports is important for physical development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
JPSC Protest: 13 दिन के आंदोलन के बाद झुकी हेमंत सरकार, 4 मंत्रियों की कमेटी तैयार, बंद कमरे में नहीं होगी बात
Aug 06, 2026 | 08:27 AMRTO challan APK फाइल से मोबाइल हैक, 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, साइबर पुलिस ने किया खाता फ्रीज
Aug 06, 2026 | 08:20 AMनितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
Aug 06, 2026 | 08:13 AMग्वालियर में बारिश से बिगड़े हालात: सड़क पर उतरीं कलेक्टर रुचिका चौहान, दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश
Aug 06, 2026 | 08:01 AMIIT Patna Placement: Google-Amazon समेत 230+ कंपनियों ने दिए ऑफर्स, PPO में 30% की बंपर बढ़ोतरी
Aug 06, 2026 | 07:55 AMWTC Points Table में पाकिस्तान की बड़ी छलांग, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 8 टेस्ट मैचों की हार का सिलसिला
Aug 06, 2026 | 07:47 AMUP के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! 100 साल पुराना मकान ढहा, मलबे में दफन हुए एक ही परिवार के 6 लोग- VIDEO
Aug 06, 2026 | 07:38 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
















