नागपुर के NEERI में CBI ने मारा छापा, डायरेक्टर के ऑफिस घंटों चला सर्च ऑपरेशन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (NEERI) में बुधवार को छापा मारा। सीबीआई की टीम के पहुंचने से खलबली मच गई। नीरी में महंगे अनुसंधान उपकरणों की खरीदी में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायतें थी जिसके बाद यह छापेमार कार्रवाई की गई।
- Written By: आकाश मसने
राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान।(सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (NEERI) में बुधवार को छापा मारा। सीबीआई की टीम के पहुंचने से खलबली मच गई। नीरी में महंगे अनुसंधान उपकरणों की खरीदी में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायतें थी जिसके बाद यह छापेमार कार्रवाई की गई।
नीरी संस्थान में फर्जी रिसर्च और फर्जी कंपनी बनाकर लगभग 500 करोड़ रुपए से अधिक का भ्रष्टाचार होने का मामला है। बुधवार सुबह 10 बजे सीबीआई के 12 से 15 अधिकारी नीरी के मुख्य कार्यालय पहुंचे और सीधे डायरेक्टर कार्यालय में जाकर सर्च शुरू कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह छापेमार कार्रवाई सीबीआई को मिली एक पुख्ता शिकायत के बाद की गई है। ‘नीरी’ से कौन-कौन से रिसर्च और महंगे उपकरण खरीदे गए, इसकी जांच सीबीआई कर रही है। संदिग्ध वैज्ञानिक दफ्तर की तलाशी ले रहे हैं और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान किसी को भी नीरी के मुख्यालय में के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। सीबीआई के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
कमाई का नहीं दे पाए संतोषजनक हिसाब; नासिक के पूर्व CEO ने 10 साल में बनाई 1000 गुना संपत्ति
फर्जी माप से कराया अतिरिक्त भुगतान! गोंदिया एयरपोर्ट रनवे निर्माण में वित्तीय हेराफेरी पर नागपुर CBI की FIR
रिटायरमेंट के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
राम मंदिर दान विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, CBI जांच की उठाई मांग
पूर्व डायरेक्टर हो चुके है निलंबित
बता दें कि भ्रष्टाचार के मामले को लेकर इससे पहले भी NEERI के डायरेक्टर रहे राकेश कुमार को निलंबित किया गया था। एक बार फिर से नीरी में भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई की जा रही है। दरअसल नीरी संस्थान केंद्र सरकार के अंतर्गत आती है और पर्यावरण से जुड़े कई मामलों की देश भर में महत्वपूर्ण रिसर्च करता है।
जांच में आरोप साबित होने पर मुख्यालय में अटैच किया था
जानकारी के अनुसार नीरी के पूर्व डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार पर एक बड़ा आरोप यह था कि उन्होंने नीरी में कई पदों पर पहले वैकेंसी निकाली, इसके बाद इंटरव्यू में अपने करीबियों और रिश्तेदारों को नौकरी दी। नीरी में शिकायतों की जांच में आरोप सिद्ध होने पर उन्हें नागपुर से सीएसआईआर दिल्ली मुख्यालय में अटैच किया गया था।
