-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cbi Probes Wcl Alleged Medical Bill Fraud Financial Transactions Raid Confidence Group
WCL के मेडिकल बिल में हेराफेरी, आर्थिक लेन-देन की जांच में जुटी CBI, कॉन्फिडेंस ग्रुप में रेड जारी
- Written By: प्रिया जैस
WCL Scam Case: डब्ल्यूसीएल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट और केमिस्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून की धाराओं सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। इस मामले में CBI की टीम आर्थिक लेन-देन का पता लगा रही है।

WCL में हेराफेरी का मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) और केमिस्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून की धाराओं सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम आर्थिक लेन-देन का पता लगा रही है। ज्ञात हो कि सीबीआई ने डब्ल्यूसीएल के एमएस डॉ. पृथ्वी कृष्णा पट्टा और सद्गुरु मेडिकल स्टोर के संचालक कमलेश एन. लालवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दोनों मेडिकल बिल में हेराफेरी करके अवैध कमाई कर रहे थे। कई महीनों से इस प्रकरण की गोपनीय जांच की जा रही थी। लालवानी ने डब्ल्यूसीएल हेडक्वार्टर में मार्च 2025 का 1,55,443 रुपये का बिल पेश किया था। डब्ल्यूसीएल के अधिकारियों को इसमें हेराफेरी का संदेह हुआ और पेमेंट रोक दिया गया।
जांच में घोटाले का खुलासा
इसके बाद डब्ल्यूसीएल के विजिलेंस विभाग और सीबीआई की टीम ने पंच के साथ पट्टा के कार्यालय में दबिश दी जिसमें पाया गया कि पट्टा ने डब्ल्यूसीएल में कार्यरत कर्मचारी मरीजों को जो दवाएं लिखकर दीं और जो बिल पेश किए गए उनकी राशि में गड़बड़ी है। सद्गुरु मेडिकल स्टोर से मरीजों को दवाएं देने के बाद बिल में महंगी दवाओं का नाम और राशि दर्ज की जाती थी, जबकि मरीजों के बयानों में पता चला कि ऐसी कोई दवा ही उन्हें नहीं दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी पंकज साठवने गिरफ्तार
रोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: CM फडणवीस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट और विशेष सरकारी वकील नियुक्ति के दिए निर्देश
अमरावती में अफाक शेख हत्याकांड को लेकर युनाईटेड फोरम का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को ज्ञापन
चंद्रपुर में युवक की आत्महत्या के बाद बड़ा एक्शन, 3 पुलिसकर्मी हटाए गए, CID करेगी जांच
1 महीने के बिल में हजारों की हेराफेरी
यह केवल एक महीने का बिल था। अब सीबीआई की टीम पट्टा के कार्यभार संभालने से लेकर अब तक के सभी बिलों की जांच कर रही है। इसके साथ ही लालवानी और पट्टा के बीच हुए व्यवहारों का भी पता लगाया जा रहा है। सीबीआई ने दोनों के खातों की डिटेल्स ली है। केवल 1 माह के बिल में 51,435 रुपये की हेराफेरी सामने आई है।
इससे साफ है कि पट्टा ने अपने पद का दुरुपयोग करके निजी लाभ लिया है। लालवानी के साथ मिलकर यह काम किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि और भी लोग अब जांच के घेरे में आ सकते हैं। सीबीआई के साथ अब डब्ल्यूसीएल भी प्रकरण की बारीकी से जांच कर रहा है।
यह भी पढ़ें – सोना-चांदी की कीमतें हुईं बेकाबू, पुराने रिकॉर्ड हुए ध्वस्त, पिछले 8 दिनों में GST ने बिगाड़ा खेल
कॉन्फिडेंस ग्रुप में दूसरे दिन भी रेड जारी
नागपुर में कॉन्फिडेंस समूह में आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। सभी 5 ठिकानों में दूसरे दिन भी अधिकारी छानबीन करते हुए देखे गए। छापेमारी के कारण अधिकांश कर्मचारियों को कार्यालय नहीं आने को कहा गया है, ताकि कार्रवाई में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। मुख्य कार्यालय से 5 करोड़ की नकदी मिलने की भी जानकारी सामने आ रही है। कई लॉकर्स का भी पता चला है जिन्हें खोला जाना बाकी है।
इस बीच सूत्रों ने बताया कि पहले दिन की कार्रवाई में विभाग के हाथ काफी कुछ दस्तावेज मिले हैं, इसलिए मुंबई से और अधिकारियों को बुलाया गया है। इसी प्रकार नागपुर कार्यालय से भी अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई में शामिल किया गया है। जानकारों का कहना है कि अत्यधिक दस्तावेज मिलने के कारण विभाग ने अधिकारियों की संख्या बढ़ाई है। कार्रवाई आगे भी 3-4 दिनों तक चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Cbi probes wcl alleged medical bill fraud financial transactions raid confidence group
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, ओवरलोड ऑटो-वैन चालकों पर एक महीने में 55 कार्रवाई
Jul 21, 2026 | 01:27 PMमध्यप्रदेश विधानसभा: अनुपूरक बजट पेश, यूसीसी विधेयक पर सदन में शुरू हुई चर्चा, आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष
Jul 21, 2026 | 01:21 PM‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PMCJP प्रवक्ता के ‘मैंने बर्गर क्यों खाया’ वीडियो पर भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, पूछा- क्या लोगों को लाठी खाने…
Jul 21, 2026 | 01:12 PMहार का दर्द बयां कर भावुक हुए लियोनेल मेसी, बोले- ये जख्म भरने में वक्त लगेगा; स्पेन को दी बधाई
Jul 21, 2026 | 01:09 PMवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी पंकज साठवने गिरफ्तार
Jul 21, 2026 | 01:09 PMपुणे को नितिन गडकरी का बड़ा तोहफा! 6,000 करोड़ के 32 KM लंबे रावेत-नर्हे एलिवेटेड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
Jul 21, 2026 | 01:06 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM













