-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Income Tax Raid On Confidence Group Mumbai Team Searches At Including Nagpur
कॉन्फिडेंस ग्रुप पर आयकर का छापा, मुंबई से पहुंची टीम, नागपुर सहित कई स्थानों पर छानबीन
- Written By: प्रिया जैस
Income Tax raid on Confidence Group: कॉन्फिडेंस समूह पर मंगलवार को सुबह-सुबह आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई। मुंबई से नागपुर आई टीम ने यह कार्रवाई की।

कॉन्फिडेंस समूह पर आयकर छापा (सौजन्य-नवभारत)
Confidence Group: गैस सिलेंडर निर्माण, एलपीजी कारोबार से जुड़े कॉन्फिडेंस समूह पर मंगलवार को सुबह-सुबह आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई। मुंबई से नागपुर आई टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार नागपुर में रामदासपेठ स्थिति कॉरपोरेट ऑफिस एवं आवास, धंतोली स्थित कार्यालय और आनंदम आवासीय प्रोजेक्ट में रहने वाले डायरेक्टर और चार्टर्ड एकाउंटेंट के 3 ठिकानों पर कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में मुंबई टीम ने नागपुर कार्यालय के अधिकारियों को साथ में नहीं लिया। उन्हें केवल सूचना देकर टीम मुंबई पूरे दिन कार्रवाई करती रही। नागपुर कार्यालय को रेड में शामिल नहीं करना दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
इंटरनेशनल टैक्सेसन से जुड़ा है मामला
जानकारों ने बताया कि यह मामला इंटरनेशनल टैक्सेसन से जुड़ा है। समूह बड़े पैमाने पर सीएनजी आयात करता है। सीएनजी आयात के दौरान करों के मापदंडों का पालन नहीं किया गया था जिसके कारण आयकर विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी। नागपुर सहित मुंबई, विजाक समेत अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई होने की जानकारी सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा
विधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
शाम तक चली छापेमारी
रामदासपेठ स्थित कॉन्फिडेंस टॉवर में सुबह से शुरू हुई छापेमारी देर शाम तक जारी थी। टॉवर में जहां समूह के चेयरमैन नितिन खारा थे वहीं आनंदम सोसाइटी में यतीन खारा, चार्टर्ड एकाउंटेंट जितेंद्र जैन और माखुजा के यहां पर दबिश दी गई है। इन स्थानों पर भी कॉन्फिडेंस पर छापेमारी से ही जोड़ा गया है। 2 चार्टर्ड एकाउंटेंट कंपनी के लिए ही कार्य करते हैं।
यह भी पढ़ें – WCL में फर्जी मेडिकल बिल घोटाला, CBI ने एमएस सहित 2 पर दर्ज की FIR, लाखों का हो सकता है गबन
कॉन्फिडेंस समूह का देशभर में 2000 एलपीजी डीलर, 250 से अधिक एलपीजी पंप, 35 सीएनजी स्टेशन, 50 से अधिक बॉटलिंग प्लांट और गैस सिलेंडर उत्पादन का काम है। मुख्य रूप से सीएनजी और पीएनजी आयात में हुए सौदों को लेकर इस बार कार्रवाई की गई है।
Income tax raid on confidence group mumbai team searches at including nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आप बन सकते हैं राम मंदिर के CEO? लाखों की जिम्मेदारी वाला पद, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Jul 13, 2026 | 04:15 PMफडणवीस और गडकरी ने किया अमरावती रेलवे ओवरब्रिज का ऑनलाइन उद्घाटन, तो राणा दंपती ने लिया बाइक ट्रायल
Jul 13, 2026 | 04:07 PMमहाराष्ट्र के हर थाने में बनेगी स्पेशल एंटी-ड्रग्स स्क्वॉड, लापरवाही पर नपेंगे थाना प्रभारी, अच्छे काम पर इनाम
Jul 13, 2026 | 04:06 PMMBMC की विकास योजना विवादों में घिरी, 800 करोड़ की आरक्षित जमीन बदलने पर हंगामा, डेवलपरों को लाभ देने का आरोप
Jul 13, 2026 | 04:03 PMमुंबई BEST की Olectra इलेक्ट्रिक बसें बनीं ब्रेकडाउन एक्सप्रेस! रोजाना खराब हो रहीं 12 बसें; प्रशासन सख्त
Jul 13, 2026 | 04:02 PMनागपुर में HC का कड़ा रुख: बार-बार समय मांगने वाले सरकारी महकमों को फटकार, कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश
Jul 13, 2026 | 03:53 PMस्कूटी पर बैठी बच्ची ने दे दिया एक्सीलेटर, कुछ ही सेकंड में हुआ हादसा; वायरल वीडियो दे रहा बड़ी सीख
Jul 13, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM














