नागपुर से पुणे जा रही बस बीच रास्ते में खराब, 12 घंटे से ज्यादा सड़क पर फंसे रहे यात्री!

Nagpur Pune Bus Breakdown: पुणे जा रही बस वाशिम-मालेगांव मार्ग पर खराब होने से यात्री 12 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। दूसरी बस और खाने-पीने की व्यवस्था नहीं मिलने पर बस संचालक के खिलाफ नाराजगी जताई।
Private Bus Operator Negligence Nagpur Pune Bus Breakdown
निजी बस ऑपरेटर की लापरवाही नागपुर पुणे बस ब्रेकडाउनसोर्स: फोटो नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 14 नवंबर की रात पुणे के लिए रवाना हुई बस 15 नवंबर की सुबह खराब हो गई।

  • वाशिम-मालेगांव मार्ग पर यात्री 12 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे।

  • दूसरी बस और खाने-पीने की व्यवस्था नहीं मिलने पर यात्रियों ने जताई नाराजगी।

Private Bus Operator Negligence Nagpur Pune Bus Breakdown: पुणे जा रही एक बस 15 नवंबर की तड़के वाशिम-मालेगांव मार्ग पर खराब हो गई। यात्रियों का आरोप है कि बस संचालक से बार-बार संपर्क करने के बावजूद दूसरी बस की व्यवस्था नहीं की गई। 12 घंटे से अधिक समय तक सड़क पर फंसे यात्रियों को खाने-पीने की सुविधा भी नहीं मिली।

बीच रास्ते में खराब हुई बस

नागपुर पुणे जाने वाले यात्रियों को बस खराब होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 14 नवंबर की रात करीब 10 बजे पुणे के लिए रवाना हुई बस 15 नवंबर की तड़के लगभग 3 बजे वाशिम-मालेगांव मार्ग पर अचानक खराब हो गई। इसके बाद बस में सवार यात्री 12 घंटे से अधिक समय तक सड़क पर फंसे रहे।

दूसरी बस की व्यवस्था नहीं होने का आरोप

यात्रियों के अनुसार, बस खराब होने के बाद उन्होंने बस मालिक से कई बार संपर्क किया। उन्होंने दूसरी बस भेजने और जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की, लेकिन बस मालिक और उनकी टीम की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

यात्रियों का कहना है कि उन्हें न तो बस की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही आगे की यात्रा के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई। इस वजह से यात्रियों को लंबे समय तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा।

Private Bus Operator Negligence Nagpur Pune Bus Breakdown
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में अजित पवार की अर्ध-प्रतिमा का अनावरण किया

खाने-पीने की सुविधा भी नहीं मिली

12 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहने के दौरान यात्रियों को खाने-पीने और अन्य जरूरी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि बस संचालक की ओर से उनके लिए भोजन और पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई।

इस स्थिति को लेकर यात्रियों ने बस संचालक की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका सवाल है कि टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

Private Bus Operator Negligence Nagpur Pune Bus Breakdown
छठ पूजा के बाद अब स्वच्छता का संकल्प! शिवसेना नेता संजय निरुपम जुहू बीच पर चलाएंगे महासफाई अभियान

बस संचालकों के लिए कड़े नियम बनाने की मांग

यात्रियों ने कहा कि यदि बस संचालक इसी तरह की लापरवाही बरतेंगे तो लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए उन पर भरोसा कैसे करेंगे। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से इस मामले पर ध्यान देने और बस संचालकों के लिए कड़े नियम बनाने की मांग की है, ताकि तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से यात्रियों को बीच रास्ते में इस तरह परेशान न होना पड़े।