नागपुर: बूटीबोरी की समस्याओं पर सांसद को सौंपा ज्ञापन, अंडरपास से जलापूर्ति तक उठे मुद्दे
बूटीबोरी में नागरिकों ने सांसद श्यामकुमार बर्वे के समक्ष रेलवे अंडरपास, एम्बुलेंस, जलापूर्ति और वेणा नदी प्रदूषण की समस्याओं पर चर्चा की।
Nagpur District News: बूटीबोरी, 14 मार्च – क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों ने सांसद श्यामकुमार बर्वे को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में नागरिकों की समस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि हनुमान नगर जाने के लिए रेलवे अंडरपास सुरंग का निर्माण किया जाए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध हो सके। इसके अलावा, रेलवे परियोजना के कारण पहले हटाए गए लगभग 45 परिवारों को जल्द से जल्द वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।
नागरिकों की आपातकालीन सेवा को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि से एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। साथ ही, बूटीबोरी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से आवश्यक आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
बारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
महिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
दिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि कुछ उद्योगों के कारण वेणा नदी में प्रदूषण बढ़ रहा है। इस संबंध में दोषी उद्योगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। वहीं, क्षेत्र में नागरिकों को 9 से 10 दिनों के अंतराल से पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
इसलिए नियमित और सुचारू जलापूर्ति शुरू करने की भी मांग की गई। इसके साथ ही, हनुमान नगर के प्रत्येक घर तक पानी का नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए नप को विशेष व्यवस्था करने तथा मुख्याधिकारी को आवश्यक निर्देश देने की मांग की गई।
ठेकेदारी कामगारों और सफाई कर्मचारियों को उचित वेतन और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का मुद्दा भी सांसद के समक्ष उठाया गया।
आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन इन सभी विषयों पर सांसद बर्वे ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए स्वयं क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण करने तथा समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नगरसेविका करिश्मा संजय भुमरकर, आशिष पवार, गौरव शेलके और सागर राजूरकर उपस्थित थे।
