- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bloggers Of The City Will Also Support Navarashtras 1 Minute For Nation Initiative
नवराष्ट्र के ‘1 मिनट राष्ट्र के नाम’ उपक्रम में शहर के ब्लॉगर्स भी देंगे साथ
शहर के प्रतिभाशाली 'ब्लॉगर्स' भी राष्ट्रीय कार्य में स्वप्रेरणा से आगे आ रहे हैं.
- Written By: मोहित तिवारी

नागपुर: ‘हर घर तिरंगा’ के चलते इस बार स्वतंत्रता दिन खास रहेगा. हर एक घर पर तिरंगा लहराएगा. उसी समय हर एक राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज का सम्मान करें. इसके लिए ‘नवराष्ट्र ने आगे कदम बढ़ाया है. ‘1 मिनट राष्ट्र को समर्पित’ उपक्रम के तहत शहर के महत्वपूर्ण चौराहों में 15 अगस्त को सुबह 9.09 बजे राष्ट्रगीत बजाये जायेंगे. सभी केवल एक मिनट रुककर राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज का सम्मान करें. इस उपक्रम को पूरे विदर्भ से भारी प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है. शहर के प्रतिभाशाली ‘ब्लॉगर्स’ भी राष्ट्रीय कार्य में स्वप्रेरणा से आगे आ रहे हैं.
होगा 75 चौराहों पर
स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव वर्ष के चलते सरकार ने इस बार हर घर तिरंगा लगाने की घोषणा की है. प्रशासन की ओर से इसके लिए बड़े प्रमाण में प्रयास किया जा रहा है. इस उपक्रम को लेकर नागरिकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इसके लिए नवराष्ट्र भी काफी प्रयास कर रहा है. शहर के प्रत्येक चौराहों पर स्मार्ट सिटी अंतर्गत स्पीकर लगाये गये हैं. इसके अलावा शहर के सबसे महत्वपूर्ण 75 चौराहों पर स्पीकर पर राष्ट्रगीत बजाया जायेगा. नागरिक जिस स्थान पर हैं, उसी स्थान पर खड़े होकर एक मिनट खड़े रहकर राष्ट्रप्रेम दर्शायेंगे.
सम्बंधित ख़बरें
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
हार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
ट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
ये ब्लॉगर्स आए आगे
शिवानी पाटिल लाइफस्टाइल और फैशन क्षेत्र से संबंधित ब्लॉगर है. इनके 31,000 फॉलोवर्स हैं. वे अभ्यासपूर्ण संकल्पना क्रिएटिव तरीके से लोगों तक पहुंचाती है.
प्रियंका जयस्वाल फैशन, ब्यूटी, लाइफस्टाइल विषय की ब्लॉगर हैं. 28,000 फॉलोवर्स है. बदलते ट्रेड पर आधारित पोस्ट तीव्रता से लोकप्रिय हो रहे हैं. इन्हें बड़ी संख्या में महिलाओं का साथ मिला हुआ है.
सुमेव कानडे फूड ब्लॉगर है. 65,000 फॉलोवर्स है सोशल मीडिया पर वे भूख बढ़ाने वाले मैसेज को लेकर वे जाने जाते है. लगातार फूड इवेंट आयोजित करने में ये हमेशा अग्रेसर रहते है.
रिया किपलानी फैशन मेकअप क्षेत्र से संबंधित नई-नई जानकारी ट्रिवस और खास शैली के लिए जानी जाती है. उनके द्वारा डाले गये वीडियो का इंतजार सभी को रहता है, आप किसी भी साइज के हो लेकिन स्वयं पर प्रेम करे इसके लिए वे हमेशा प्रोत्साहित करती है.
आर्किटेक्ट निधि शाह फैशन व ट्रेड विषय पर लगातार वीडियो बनाती है. लॉकडाउन से इनकी यात्रा शुरू हुई है. एका वीडियो को 2 मिलियन तक व्यूज उन्हें मिले हैं. वे एक निर्भीक ब्लॉगर है.
सिमरन घमेजा ई-कॉमर्स से जुड़ी है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर व्यवसाय करते हुए उन्होंने सिधी भाषा में कॉमेडी क्लिप डालने शुरू किये. इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. बड़ी संख्या में फॉलोवर्स है.
Bloggers of the city will also support navarashtras 1 minute for nation initiative
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM










