‘संघ की कठपुतली है भाजपा’, मशाल मोर्चे में हर्षवर्धन सपकाल बोले- देश में क्रांति लाने के 2 तरीके
Constitution Satyagraha Padyatra: नागपुर में कांग्रेस ने विशाल मोर्चा निकालते हुए सरकार पर निशाना साधा। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भारतीय जनता पार्टी को आरएसएस की कठपुतली बताया।
- Written By: प्रिया जैस
कांग्रेस का मशाल मोर्चा (सौजन्य-एक्स)
Harshwardhan Sapkal: नागपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा व संघ पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा संघ की एक कठपुतली है। संघ में अपने बहुजनों के युवाओं को देखकर तरस आता है। उन्होंने कहा कि आरएसएस को पहले महात्मा गांधी के विचारों को स्वीकार करना होगा और उसके बाद उनके सामने नतमस्तक होना चाहिए।
वे संविधान सत्याग्रह पदयात्रा की पूर्व संध्या पर संविधान चौक पर आयोजित सभा में बोल रहे थे। सभा के पूर्व उनके व तुषार गांधी के नेतृत्व में वैरायटी चौक से संविधान चौक तक कांग्रेस का मशाल मोर्चा निकाला गया। सपकाल ने कहा कि गांधी के विचार को स्वीकार कर संघ को बर्खास्त कर देना चाहिए।
अहिंसा की राह पर चलकर पदयात्रा
इस दौरान तुषार गांधी, उद्धव ठाकरे, शिवसेना की सुषमा अंधारे, राकां शरद पवार गुट के अनिल देशमुख, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे, विशाल मुत्तेमवार, संजय महाकालकर, उमाकांत अग्निहोत्री, अतुल कोटेचा, प्रशांत धवड़, पूर्व विधायक डॉ. वजाहत मिर्जा, ओवेस कादरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
खामगांव में जल संकट की आशंका, प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से पानी बचाने की अपील
अंधारे ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार अहिंसा के थे। उन्हीं की राह पर चलते हुए दीक्षाभूमि से सेवाग्राम तक संविधान सत्याग्रह पदयात्रा निकाली जा रही है।
देश को बचाने क्रांति आवश्यक : तुषार गांधी
महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने कहा कि आज देश में जो भी चल रहा है उससे देश को बचाने के लिए क्रांति जरूरी है। इसके लिए 2 ही मार्ग हैं, पहला गांधी का मार्ग व दूसरा क्रांतिकारी भगत सिंह का। मत चोरी, विश्वास चोरी, विश्वासघात होता ही है लेकिन सरकार अब देश के संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। चुनाव पूर्व ‘लाडली बहन’ कहने वाली सरकार आज राज्य में बाढ़ के हालातों में बहनों के पति की मदद के लिए दिल्ली की ओर ताक रही है।
यह भी पढ़ें – स्मार्ट मीटर भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने बिजली चोरी का खोज लिया रास्ता, ऐसे करते हैं चोरी
आज से संविधान सत्याग्रह पदयात्रा
सिंतबर से दीक्षाभूमि से संविधान सत्याग्राह पदयात्रा की शुरुआत होगी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सेवाग्राम में समापन होगा। तुषार गांधी पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, शिवसेना नेता सुषमा अंधारे भी सहभागी हो रहे हैं।
