Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने एड. अतुल पांडे

  • By navabharat
Updated On: Dec 19, 2021 | 04:05 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीए) के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ. मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित किया गया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर में एड. अतुल पांडे ने सभी को पीछे छोड़ते हुए विजय हासिल की. एड. पांडे को 554 मत मिले. इस पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे. एड. सोहनी व एड. श्रीधर पुरोहित के बीच जोरदार टक्कर होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी. लेकिन एड. पांडे ने सभी संभावनाओं को दरकिनार कर जीत दर्ज कराई.

एड. समीर सोहनी को 476, एड. श्रीधर पुरोहित 442 तथा एड. वी. जी. भांबुरकर को 29 मत मिले. बार एसोसिएशन के सचिव पद पर एड. अमोल जलतारे ने विजय हासिल की. मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में शनिवार को चुनाव हुये. 16 पदों के लिए हुये चुनाव में कुल 37 उम्मीदवार मैदान में थे.

विजयी उम्मीदवारों का जल्लोस

सचिव पद के लिए एड. अमोल जलतारे व एड. ऋग्वेद ढोरे के बीच मुकाबला था. इसमें एड. जलतारे 782 मत लेकर विजयी हुये. एड. ढोरे को 704 मत मिले. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए एड. पी. एस. तिडके और एड. एस. एन. भट्टड, कोषाध्यक्ष पद के लिए एड. एम. डी. लाखे, सहसचिव एड. पी. एस. चव्हाण और ग्रंथालय प्रभारी पद के लिए एड. वी. एस. उबेराय ने जीत दर्ज कराई.

सम्बंधित ख़बरें

चुनावी रैलियों के सैलाब में डूबा नागपुर, 992 उम्मीदवारों ने झोंकी पूरी ताकत! बसपा ने दिखाया दमखम

VFX Film Nagpur: नागपुर में बनी मूवी ‘नर मशीना’, हॉलीवुड स्टाइल की साइंस-फिक्शन फिल्म

स्टेशन पर टिकट काउंटरों की कमी, यात्री हो रहे परेशान, सीनियर DCM से शिकायत, संख्या बढ़ाने की मांग

500 वर्ग फुट तक के घर होंगे कर मुक्त, भाजपा के घोषणा पत्र में नागपुर को देश की नंबर वन सिटी बनाने का संकल्प

परिणाम घोषित होने के बाद न्यायालय परिसर में विजयी उम्मीदवारों ने जल्लोष किया. 9 कार्यकारी सदस्य के लिए हुए चुनाव में एड. अपूर्वा कोल्हे को सबसे अधिक 1106 मत मिले. साथ ही एड. अक्षया क्षीरसागर 858, एड. अॅन्थोनी बास्को 841, एड. अब्दूल हक 837, एड. सागर काटकर 814, एड. बी.ए. भांडारकर 736, एड. अनिरुद्ध अनंथकृष्णन 730, एड. पी.एम. आठवले 675, एड. अमोल हुंगो 640 मत मिले. सबसे अधिक मत मिलने वाले 9 वकीलों का हायकोर्ट बार असोसिएशन कार्यकारिणी सदस्य पद पर चयन किया गया.

Became president of the bar association adv atul pande

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2021 | 04:05 AM

Topics:  

  • Bar Association
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.