-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- And 3 Mps Will Bye Bye To Uddhav Krupal Tumane Claimed
और 3 सांसद करेंगे उद्धव को बाय-बाय, कृपाल तुमाने ने किया दावा
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. रामटेक से शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने उन 12 सांसदों में शामिल हैं जो बगावत करते हुए एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं. नागपुर आगमन पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दावा किया कि जल्द ही और 3 सांसद उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि शिवसेना के 40 विधायक और 12 सांसद बार-बार उद्धव ठाकरे से मविआ छोड़ने की विनती कर रहे थे लेकिन एक व्यक्ति के लिए उन्होंने पूरी पार्टी को तबाह कर दिया. आज जो स्थिति है वह सभी देख रहे हैं. बावजूद इसके अभी भी वे मविआ से बाहर निकलने का कोई संकेत तक नहीं दे रहे हैं.
तुमाने ने सवाल उठाया कि उनके (राकां सुप्रीमो शरद पवार) साथ इतना प्रेम क्यों. तुमाने ने खुलासा किया कि हम अभी भी शिवसेना में ही हैं सिर्फ गटनेता बदला है. विनायक राऊत और अरविंद सावंत संसद में दूसरों को बोलने ही नहीं देते थे. बुधवार को केवल औपचारिक बैठक होती थी. बाद में वह बैठक भी बंद हो गई. जिसके कारण उन्हें गटनेता पद से हटा दिया है.
खंजर नहीं घोपा
तुमाने ने कहा कि हमने किसी की पीठ में खंजर नहीं घोपा है. हिन्दुत्व के मुद्दे पर हमने भाजपा के साथ चुनाव लड़ा था और अभी भी हम शिवसेना में ही हैं. अब दोनों पार्टियों में युति हो गई है. हमने सिर्फ गटनेता बदला है, बाकी सभी शिवसेना में ही हैं. भविष्य में भी शिवसेना को आगे ले जाने के लिए काम करेंगे. उन्होंने बताया कि 20 जून के बाद जो हालात बने उस समय हम ठाकरे से मिले थे. एकनाथ शिंदे के साथ भी संपर्क में थे. सभी सांसदों की इच्छा थी कि उचित रास्ता निकले जिसके लिए 5 बार मुलाकात की.
सम्बंधित ख़बरें
सचिन अहीर महायुति के समर्थन से निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के उपसभापति, उद्धव ठाकरे और MVA को बड़ा झटका
जुबान खोल दी तो भागने की जगह नहीं बचेगी… शिवसेना नेता साहेबराव कांबले ने कांग्रेस को दी चेतावनी
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
क्या वर्ली विधानसभा सीट बिना सचिन अहीर के जीते पाएंगे आदित्य ठाकरे? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
अपेक्षा थी कि रास्ता निकलेगा. अभी भी सभी सांसद इसके लिए प्रयास कर रहे हैं. इस बीच सीएम शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली. वे गढ़चिरोली के पालक मंत्री थे, तब भी सुरक्षा बढ़ाना जरूरी था. यह ठाकरे सरकार की चूक थी. तुमाने ने कहा कि हिन्दुत्व, सावरकर की विचारधारा का विरोध करने वालों के साथ नहीं रह सकते. नवाब मलिक जैसे आतंकवादियों से संबंध रखने वाले मंत्रिमंडल में थे. वहां हमारी किरकिरी हो रही थी. पार्टी प्रमुख निर्णय नहीं ले रहे थे इसलिए हिन्दुत्व के लिए कदम उठाना पड़ा.
And 3 mps will bye bye to uddhav krupal tumane claimed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














