दिल्ली जाने की नहीं, महाराष्ट्र की सेवा की मानसिकता! संजय राऊत के बयान पर अमृता फडणवीस का करारा पलटवार

Amruta Fadnavis Statement: अमृता फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्राथमिकता महाराष्ट्र की सेवा और विकास है। संजय राऊत के दिल्ली जाने वाले बयान पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।
Amruta hits back at speculation about Devendra Fadnavis moving to Delhi
देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की चर्चा पर अमृता का पलटवारफोटो सोर्स- नवभारत
Updated on

Fadnavis Maharashtra Service Priority: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मानसिकता दिल्ली जाने की नहीं बल्कि महाराष्ट्र की सेवा करने की है। उनकी प्राथमिकता राज्य का विकास और जनता की सेवा करना है। यह बात अमृता फडणवीस ने बुधवार को नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने अमेरिकी राजदूत द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र की प्रशंसा किए जाने को भी खुशी की बात बताया।

शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता संजय राऊत के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की मानसिकता धीरे-धीरे बनने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अमृता ने कहा कि हमारी और देवेंद्र फडणवीस की मानसिकता महाराष्ट्र की सेवा करने की है और आगे भी यही रहेगी।

विरोधियों का काम आलोचना करना है लेकिन आलोचना रचनात्मक और मुद्दे पर आधारित होनी चाहिए। रोज सुबह उठकर केवल शोर मचाना उचित नहीं है। किसी ठोस मुद्दे पर सरकार की आलोचना करना लोकतंत्र में जरूरी है लेकिन बिना वजह आलोचना नहीं की जानी चाहिए।

Amruta hits back at speculation about Devendra Fadnavis moving to Delhi
समाज को क्रांतिकारी बदलावों के लिए होना होगा तैयार... मोहन भागवत के युवा संवाद पर अमृता फडणवीस का बड़ा बयान

आश्रमशालाओं में घटनाओं पर रोक जरूरी

आश्रमशालाओं में सामने आई घटनाओं पर चिंता जताते हुए अमृता फडणवीस ने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। संबंधित मामलों में कार्रवाई हुई है लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रभावी प्रतिबंधात्मक उपाय किए जाने की भी जरूरत है।

आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

अमृता फडणवीस ने बताया कि दिव्याज फाउंडेशन द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के लिए वित्तीय साक्षरता और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन अभियान शुरू किया गया। करीब 300 आशा कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com