मैं तेरा बन जाऊंगा…अखिल सचदेवा ने बेटी के नाम किया लाइव इन कॉन्सर्ट, खासदार महोत्सव में मचाया धमाल
Akhil Sachdeva Nagpur Concert: खासदार सांस्कृतिक महोत्सव-2025 में अखिल सचदेवा का लाइव कॉन्सर्ट, सुपरहिट गानों से झूमे युवा, बेटी के जन्म की खुशी साझा की।
- Written By: प्रिया जैस
अखिल सचदेवा और बांसुरी परफॉर्मेंस (सौजन्य-नवभारत)
Khasdar Sanskritik Mahotsav 2025: ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के मैदान पर चल रहे ‘खासदार सांस्कृतिक महोत्सव-2025’ के छठे दिन बुधवार को लोकप्रिय गायक और संगीतकार अखिल सचदेवा के ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’ ने युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 4 दिन पहले ही बेटी के जन्म की खुशखबरी दर्शकों के साथ साझा करते हुए अखिल सचदेवा ने कहा कि यह मेरी बेटी के जन्म के बाद का पहला कार्यक्रम है।
यह कॉन्सर्ट मैं अपनी बेटी को समर्पित करता हूं। 6 महीने पहले नागपुर के एक कॉलेज में परफॉर्म करने की यादें ताजा करते हुए उन्होंने कहा कि तब मैं एक छोटे स्टेज पर आया था और आज खासदार सांस्कृतिक महोत्सव जैसे बड़े मंच पर खड़ा हूं, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है।
सुपरहिट गानों से समां बांधा
मोटरसाइकिल पर एंट्री लेते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और जयघोष हुआ। ‘मैं तेरा बन जाऊंगा…, हर किसी को नहीं मिलता प्यार जिंदगी में…, एक हो गए हम और तुम’ …जैसे सुपरहिट गानों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। ‘वो भीगी भीगी यादें, वो लम्हे…, पहली बार हुआ तुमसे प्यार हुआ, जरा जरा महकता है, चेन्ना वे’ जैसे रोमांटिक गीतों पर भी युवा खूब थिरके।
सम्बंधित ख़बरें
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
खामगांव में जल संकट की आशंका, प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से पानी बचाने की अपील
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
अखिल सचदेवा (सौजन्य-नवभारत)
खुद को ‘दिल्ली का लड़का हूं…’ बताते हुए अखिल ने फिल्म ‘हमसफर’ का प्रसिद्ध गीत ‘सुन मेरे हमसफर’ प्रस्तुत किया जिससे उनके बॉलीवुड करिअर की शुरुआत की थी। उनके गानों को दर्शकों ने तालियों और उत्साहपूर्ण नारों से भरपूर सराहना दी। इस लाइव कॉन्सर्ट ने महोत्सव के छठे दिन के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया। युवाओं ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर अखिल के सुरीले गानों का साथ दिया और एक अविस्मरणीय संगीत संध्या का अनुभव किया।
स्थानीय कलाकारों की कलात्मक प्रस्तुति
कार्यक्रम की शुरुआत ‘द बांसुरी वाला कलेक्टिव्ह’ नामक स्थानीय बैंड के युवा बांसुरी वादक शुभम चोपकर और उनकी टीम ने एक कलात्मक और सुरीले कार्यक्रम से की। उन्होंने ‘यूनिवर्स ऑफ गणेश’ थीम में ‘सुर निरागस हो’ गणेश वंदना से शुरुआत की। बांसुरी और गायकों के सुरों का सुंदर संगम साधते हुए ‘यूनिवर्स ऑफ शिवा’ के माध्यम से भगवान शिव के विभिन्न रूपों को प्रस्तुत किया।
इसके बाद ‘यूनिवर्स ऑफ हनुमान’, ‘यूनिवर्स ऑफ कृष्णा’, ‘यूनिवर्स ऑफ आदिशक्ति’ की थीम पर विभिन्न प्रयोग प्रस्तुत किए। बांसुरी पर उन्होंने सुपरहिट मराठी गीत ‘सैराट’ के साथ-साथ हिन्दी गीत और लोकगीत भी मधुरता से प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया।
दीप प्रज्वलन और सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार भारती की अध्यक्ष कांचनताई गडकरी, अनिल सोले, गौरीशंकर पाराशर, अशोक मानकर, दिलीप जाधव, जयप्रकाश गुप्ता, राजेश बागड़ी, बालासाहेब कुलकर्णी, निखिल गडकरी, अविनाश घुशे, डॉ. दीपक खिरवडकर, रेणुका देशकर, विलास त्रिवेदी, किशोर पाटिल, चेतन कायरकर, आशीष वांदिले, भोलानाथ सहारे, दिलीप गौर, शैलेश ढोबले द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।
यह भी पढ़ें – Maharashtra Weather: ठंड ने पकड़ा जोर, नागपुर समेत कई जिलों में गिरा तापमान
सचिन कावले, सुनील पाटिल, चंद्रकांत सातपैसे, पवन तिवारी, सोमू देशपांडे, भूपेंद्र वालडे, सारंग गोडबोले, सुनील दुबे, रूपेश रामटेककर, अतुल पोहाणे, परशु ठाकुर, भूपेंद्र बोरकर ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति की ओर से शुभम चोपकर सहित ऋषभ, वैभव, सार्थक शुक्ला, ऋतिक, सागर, नीरज, सलमान, तेजस्विनी, निव्या, अनुष्का, साक्षी, श्रेया गूजर, प्रीतेश, शुभम, सुनील, आकाश को सम्मानित किया गया।
