अजनी रेलवे ओवर ब्रिज की डेडलाइन फिर बढे़गी आगे, 332 करोड़ के प्रोजेक्ट के अधूरे काम ने बढ़ाई टेंशन

Ajni Railway Over Bridge: 332 करोड़ के नए अजनी रेलवे ओवर ब्रिज की 15 सितंबर की डेडलाइन करीब है, लेकिन निर्माण का बड़ा हिस्सा बाकी है। ऐसे में समय पर पूरा होना मुश्किल दिख रहा है।
Nagpur Flyover Ajni Railway Over Bridge
नए अजनी रेलवे ओवर ब्रिजफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Nagpur Flyover Ajni Railway Over Bridge: नागपुर शहर अजनी में बन रहा नया रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अब अपनी तय डेडलाइन से पिछड़ता नजर आ रहा है। 332 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा यह 6 लेन का आधुनिक केबल-स्टेड फ्लाईओवर 125 वर्ष पुराने अजनी पुल का विकल्प बनेगा।

परियोजना को 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन समय सीमा नजदीक आने के बावजूद निर्माण कार्य का बड़ा हिस्सा अभी बाकी है। ऐसे में तय तारीख तक पुल का काम पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है। इससे यह तो साफ है कि इसे पूरा करने के लिए तारीख पर तारीख का खेल चलेगा।

कोलकाता के हावड़ा ब्रिज या लक्ष्मण झूले जैसी संरचनाओं की शैली

नया अजनी रेलवे ओवरब्रिज शहर के महत्वपूर्ण यातायात मार्गों में शामिल होगा। इसे आधुनिक केबल-स्टेड तकनीक से तैयार किया जा रहा है। इसकी डिजाइन कोलकाता के हावड़ा ब्रिज या लक्ष्मण झूले जैसी संरचनाओं की शैली से प्रेरित बताई जा रही है। 6 लेन वाले इस पुल के शुरू होने से अजनी क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।

डेढ़ माह में कितना काम होगा पूरा

अजनी के नए रेलवे ओवरब्रिज को पूरा के लिए प्रशासन के सामने अब सीमित समय में शेष कार्य पूरा करने की चुनौती है। परियोजना की डेडलाइन 15 सितंबर रखी गई है, जबकि पुल से जुड़े कई महत्वपूर्ण - कार्य अभी पूरे होने बाकी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन समय सीमा में - काम पूरा कर पाएगा या एक बार फिर डेडलाइन आगे बढ़ानी पड़ेगी।

Nagpur Flyover Ajni Railway Over Bridge
फडणवीस और गडकरी ने किया अमरावती रेलवे ओवरब्रिज का ऑनलाइन उद्घाटन, तो राणा दंपती ने लिया बाइक ट्रायल

पुराने पुल से मिलेगी राहत

अजनी का मौजूदा पुल करीब 125 वर्ष पुराना है। लंबे समय से इस पुराने पुल के स्थान पर नए और अधिक क्षमता वाले आरओबी की जरूरत महसूस की जा रही थी। नया 6 लेन पुल बनने के बाद पुराने पुल पर निर्भरता कम होगी और नागपुर शहर के इस प्रमुख हिस्से में यातायात व्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद है।

डेडलाइन करीब, काम बाकी 15 सितंबर की

निर्धारित समयसीमा तेजी से नजदीक आ रही है, डेडलाइन के लिए अब 2 हफ्तों से कम समय शेष रह गया है। ऐसे में निर्माण की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए डेडलाइन पर सवाल खड़े होने लगे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com