-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Aiims Nagpur Female Doctor Harassment Case Vishakha Committee Probe
नागपुर एम्स में डॉक्टर का उत्पीड़न: सहायक प्राध्यापक पर लैंगिक प्रताड़ना के आरोप, विशाखा समिति करेगी जांच
एम्स नागपुर में महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने सहायक प्राध्यापक पर गंभीर उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं।

AIIMS Nagpur News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर (एम्स) में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने ही विभाग के सहायक प्राध्यापक पर लैंगिक उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की लिखित शिकायत संस्थान के संचालक को सौंप दी गई है, जिसे जांच के लिए विशाखा समिति के पास भेजा गया है।
दंत शल्य चिकित्सा विभाग (ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी) में कार्यरत डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्हें लंबे समय से शारीरिक, मानसिक और लैंगिक रूप से अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि संबंधित प्राध्यापक सार्वजनिक रूप से डांट-फटकार करते थे, पहनावे और शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करते थे, साथ ही आपत्तिजनक नजरों और इशारों से असहज माहौल बनाते थे।
शिकायत के अनुसार, ऑपरेशन थिएटर (ओटी-18) में भी उनके शरीर को लेकर टिप्पणी की गई और सहकर्मियों के सामने अपमानित किया गया। इसके अलावा अश्लील इशारे, गाली-गलौज और अनुचित व्यवहार के आरोप भी लगाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
महिला डॉक्टर ने एक अन्य घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके एक जूनियर के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया। यहां तक कि बाल काटने की कोशिश, परीक्षा में फेल करने की धमकी और सर्जिकल कार्य सीखने के लिए अपमानजनक परिस्थितियों का सामना कराने जैसे आरोप भी सामने आए हैं।
ड्रेस को लेकर बार-बार टोका जाना और कपड़ों को लेकर अश्लील टिप्पणियां किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। एक मामले में सहकर्मी के माध्यम से निजी अंगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करवाई गई, जिससे उन्हें मानसिक आघात पहुंचा।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि लगातार उत्पीड़न के कारण एक जूनियर डॉक्टर का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ, जिसे मनोचिकित्सकीय सहायता लेनी पड़ी और बाद में वह अवकाश पर घर चली गई।
हालिया घटना का जिक्र करते हुए डॉक्टर ने बताया कि 8 मार्च को विभाग में जूनियर डॉक्टरों के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।
फिलहाल मामला जांचाधीन है और संस्थान प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई विशाखा समिति की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
Aiims nagpur female doctor harassment case vishakha committee probe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













