-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- After Delhi Elections Pradesh Youth Congress Will Decide Will Be Changes At Nagpur City And District Level
दिल्ली चुनाव के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस का होगा फैसला, नागपुर शहर और जिला स्तर पर होगा परिवर्तन
- Written By: आंचल लोखंडे
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद मुंबई में बैठक होगी। उसमें प्रदेश युवा कांग्रेस का विवाद दूर करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे।

नागपुर शहर और जिला स्तर पर होगा परिवर्तन। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: युवा कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर विवाद कायम है। 60 पदाधिकारियों को कार्यमुक्त किए जाने व कुछ पदाधिकारियों को स्थायी तौर पर निलंबित किए जाने के बाद संगठन में असंतोष गहराया है। इस बीच जानकारी मिली है कि प्रदेश कांग्रेस ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव में पार्टी नेता व्यस्त हैं। चुनाव के बाद मुंबई में बैठक होगी। उसमें प्रदेश युवा कांग्रेस का विवाद दूर करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे। शहर व जिला स्तर पर भी संगठन का पुनर्गठन होगा।
उल्लेखनीय है कि नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। उसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चीब सहित प्रदेश प्रभारी व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए थे। युवा कांग्रेस की बैठक भी हुई थी। उसके दूसरे दिन ही 60 पदाधिकारियों को कार्यमुक्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
60 पदाधिकारी कार्यमुक्त
इनमें शिवाणी वडेट्टीवार, केतन ठाकरे, अभिषेक धवड, अनुराग भोयर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। कार्यमुक्त किए गए पदाधिकारियों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राऊत का विरोध किया जाने लगा। कहा गया कि राऊत पक्षपात करके अपने स्पर्धी पदाधिकारियों को पदमुक्त करा रहे हैं। वहीं संगठन की ओर से कहा गया कि संगठनात्मक कार्य में योगदान नहीं देने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पदाधिकारियों की दिल्ली जाने की तैयारी
विवाद के बीच नागपुर के 4 पदाधिकारियों को स्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर अहमद, महासचिव अनुराग भोयर, सचिव अक्षय हेटे व जिला ग्रामीण के अध्यक्ष मिथिलेश कन्हेरे का समावेश था। निलंबित किए गए पदाधिकारियों पर आरोप लगा कि उन्होंने संवाद माध्यम के सामने प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में बातें कही हैं।
इन पदाधिकारियों ने दिल्ली जाने की तैयारी की। तब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चीब व प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राऊत से चर्चा की। तय किया गया है कि दिल्ली चुनाव के बाद इस विषय पर सकारात्मक निर्णय किया जाएगा।
गुटबाजी में बिखरा संगठन
प्रदेश युवा कांग्रेस में काफी समय से विवाद चल रहा है। जून 2023 को मुंबई के तिलक भवन में यह विवाद खुलकर सामने आया है। युवा कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास संगठनात्मक बैठक ले रहे थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब थोरात बैठक में शामिल हुए थे।
तब प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राऊत के विरोध में कुछ पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। कुर्सियां फेंकी गई थीं। नागपुर में भी युवा कांग्रेस के 2 से 3 गुट में विवाद रहा है। संगठन चुनाव के समय हाथापाई की घटना भी हुई है।
After delhi elections pradesh youth congress will decide will be changes at nagpur city and district level
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














