- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Adani Coal Project Environmental Concerns Farmers Protest Nagpur
Adani Coal Project: अडाणी के सपनों पर किसानों ने फेरा पानी, बोले- मंजूरी रद्द करो या फिर…
Adani Coal Project Nagpur: नागपुर के लोणारा और आसपास के ग्रामवासियों ने अदाणी कोयला प्रकल्प का विरोध किया। किसानों ने परियोजना रद्द करने और पर्यावरण सुरक्षा की मांग की।
- Written By: प्रिया जैस

कोयला प्रोजेक्ट का विरोध (सौजन्य-नवभारत)
Farmers Protest Adani Coal Project: अदाणी, प्रकल्प के विरोध में लोणारा सहित आसपास के ग्रामों के नागरिकों ने प्रस्तावित एकात्मिक कोयला सरफेस व वायुकरण डाऊनस्ट्रीम डेरीव्हेटिज (कोयला उत्खनन व प्रसंस्करण) परियोजना के विरोध में शनिवार, 17 अक्टूबर 2025 को एकत्रित होकर तीव्र आंदोलनात्मक स्वर में शासन से इस परियोजना को रद्द करने की मांग की।
ग्रामसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने तत्काल इस परियोजना को स्थगित करने का आदेश नहीं निकाला, तो ग्रामवासी व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। सभा में उपस्थित नागरिकों ने कहा कि, यह परियोजना मानव, पशु-पक्षी और पर्यावरण सभी के लिए गंभीर खतरा साबित होगी। परियोजना के चलते भूमिगत जलस्रोत, खेती योग्य भूमि, वनों और पर्यावरणीय संतुलन को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी।
कोयला परियोजनाओं के दुष्परिणाम
ग्रामवासियों ने स्पष्ट इशारा दिया कि यदि सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी, तो हम पावर प्लांट और कोल प्रोजेक्ट का रास्ता रोक देंगे। ग्रामसभा में वक्ताओं ने कहा कि, पहले ही हिंगना, कलमेश्वर व आसपास के 50 से अधिक गांव इस तरह की कोयला परियोजनाओं के दुष्परिणामों का सामना कर रहे हैं। अब नया प्रकल्प नागपुर शहर और ग्रामीण दोनों के पर्यावरण को प्रभावित करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना लक्ष्य, महाराजस्व अभियान पर जिलाधिकारी आंचल गोयल का बड़ा बयान
समृद्धि महामार्ग पर सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार दिखाकर कार रोकी, यात्रियों से लूट
सामने आएगा आर्थिक सर्वेक्षण, CM पेश करेंगे बजट, रिपोर्ट से साफ होगा सरकार का रोडमैप
कांग्रेस-ठाकरे गुट संग शरद पवार की दिल्ली वापसी तय, सुप्रिया सुले ने किया ऐलान
यह भी पढ़ें – ‘मैं भुजबल के पैर पड़ने को तैयार’, ये क्या बोल गए वडेट्टीवार, बोले- फडणवीस हीरो लगते है तो…
इस मौके पर लोणारा-निंबोली ग्रापं के सरपंच आशीष डेहनकर, उपसरपंच अतुल नागपुरे, वलनी के सरपंच गावंडे, लोणारा ग्रापं सदस्य नारायण मानकर, राधा दमधर, गीता ठाकरे, पूर्व लोणारा सरपंच सरला दुपारे व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि ‘ग्रामसभा की भावना सरकार तक पहुंचनी चाहिए और प्रकल्प तात्कालिक रद्द किया जाना चाहिए’।
विदर्भ विकास किसान एकता मंच का विद्रोह
ग्रामसभा का आयोजन विदर्भ विकास किसान एकता मंच के संयोजक शेषराव नागपुरे, उपाध्यक्ष माणिकराव डेहनकर, सचिव देवेंद्र नागपुरे, लोणारा शाखा प्रमुख रमेश नागपुरे, नारायण डेहनकर, संगठन सचिव ज्ञानेश्वर लिखारे, राजेंद्र घोडे, राहुल डेहनकर, यदुराज डेहनकर, संदीप नागपुरे, अंकुष पवार, बाबाराव डेहनकर, शाम डेहनकर आदि उपस्थित थे।
Adani coal project environmental concerns farmers protest nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 March: मेष को मिलेगी राहत, वृश्चिक रहें सावधान; गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा?
Mar 05, 2026 | 12:05 AMIND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मैच, पिच रिपोर्ट से लेकर हेड-टू-हेड तक, यहाँ जानें सब कुछ
Mar 04, 2026 | 11:56 PMप्रेशर का सामना करो, उससे भागो मत…सेमीफाइनल मैच से पहेल कोच गंभीर ने खिलाड़ियों दिया जीत का मंत्र
Mar 04, 2026 | 11:21 PM6, 4, 4, 4, 4..! फिन एलन ने कॉर्बिन बॉश की उधेड़ी बखिया, एक ओवर में कूट डाले 22 रन, बने न्यूजीलैंड के शतकवीर
Mar 04, 2026 | 10:39 PMT20 World Cup में मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने
Mar 04, 2026 | 10:17 PMयोजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना लक्ष्य, महाराजस्व अभियान पर जिलाधिकारी आंचल गोयल का बड़ा बयान
Mar 04, 2026 | 10:09 PMईडन गार्डन्स में आया फिन एलन का तूफान, जड़ दिया T20 WC का सबसे तेज शतक; जानिए कितनी गेंदों में रचा इतिहास
Mar 04, 2026 | 10:06 PMवीडियो गैलरी

होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM













