- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- A Terrible Accident Happened In Nagpur Car Collided With Trailer
नागपुर में हुआ भीषण हादसा, ट्रेलर से भिड़ी कार के उड़े परखच्चे, 3 लोग गंभीर
शुक्रवार की रात नागपुर के हिंगना टी-पांइट के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। एक तेज रफ्तार कार ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसा खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
- Written By: आकाश मसने

नागपुर में ट्रेलर से भिड़ी कार के उड़े परखच्चे
नागपुर: शुक्रवार की रात नागपुर के हिंगना टी-पांइट के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। एक तेज रफ्तार कार ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसा खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार कार में 1 बच्चे समेत 3 लोग सवार थे। सभी सोनबानगर, वाड़ी निवासी बताए गए। हादसे में कार चालक समेत 2 को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत चिंताजनक बताई गई। वहीं, बच्चे को मामूली खरोंच लगने की जानकारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 9.15 बजे कार क्र. एमएच-40/एआर-5996 हिंगना टी-पाइंट से वाड़ी नाका की ओर जा रहा था। इस दौरान एक ट्रेलर क्र. एमएच-49/0544 वाड़ी नाका की ओर से हिंगना टी-पाइंट की ओर जा रहा था। ट्रेलर चालक ने मार्ग मौजूद डिवाइडर कट से राइट टर्न लिया। इससे वाड़ी नाका की ओर जाने वाला मार्ग ट्रेलर से ब्लॉक हो गया।
यह भी पढ़ें:– प्रमोद महाजन होते तो नहीं टूटता भाजपा और शिवसेना का गठबंधन, पूनम महाजन को याद आए पुराने संबंध
सम्बंधित ख़बरें
जमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
अब हर जिला अस्पताल में बनेगा हाई-टेक ट्रामा केयर सेंटर, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CS से मांगी रिपोर्ट
2036 Olympic में TOP-10 में होगा भारत! पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने बताया मेडल जीतने का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
धरोहर संरक्षण में अब ‘कमेटी’ का ड्रामा नहीं चलेगा! हाई कोर्ट ने PWD को सौंपा काम, ASI रखेगा बाज जैसी नजर
कार के उड़े परखच्चे
अचानक ट्रेलर को सामने देखकर तेज गति में आ रही कार का चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर सका। कार सीधे ट्रेलर के बीच के हिस्से में जा भिड़ी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यदर्शी तुरंत जख्मियों की मदद के लिए दौड़े। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जख्मियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
चालक समेत 2 लोग गंभीर
बताया जा रहा है कि हादसे में कार चालक समेत 2 को गंभीर चोटें आईं। कार में सवार बच्चे को मामूली चोटें आने की जानकारी है। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात सुचारू किया। देर रात तक कार्रवाई जारी रही।
यह भी पढ़ें:– योगी के बयान से महायुति में पड़ी दरार, उद्धव ठाकरे बोले- भाजपा के समर्थन में नहीं अजित पवार
A terrible accident happened in nagpur car collided with trailer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMCSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय
Apr 11, 2026 | 10:10 PM2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Apr 11, 2026 | 10:10 PMअनुसूचित जाति आरक्षण, उप-वर्गीकरण पर 16-17 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
Apr 11, 2026 | 10:05 PMसबसे सुरक्षित वार्ड का यह हाल! भोपाल AIIMS के NICU में चूहे के आतंक से हड़कंप, क्या ऐसे बचेगा मासूमों का जीवन?
Apr 11, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














