-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 90 Patients Have Died So Far In Medical Mayo
मेडिकल-मेयो में अब तक 90 मरीजों की मौत, प्राइवेट ओपीडी बंद होने से भटकते रहे मरीज
- Written By: शुभम सोनडवले
निवासी डॉक्टरों की हड़ताल के पांचवें दिन भी सरकार द्वारा मांगों को लेकर कोई हल नहीं निकाला गया। सरकार भी अपनी जिद पर अड़ी हुई है। निवासी डॉक्टरों के साथ ही इंटर्न, बांडेड डॉक्टर भी कामबंद आंदोलन में शामिल हो गये हैं। वार्डों में मरीजों के बुरे हाल हो रहे हैं। ओपीडी में लंबी कतार लग रही है। इतना ही नहीं शनिवार को प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी से डॉक्टर नदारद रहे। पिछले पांच दिनों के भीतर मेडिकल और मेयो में 90 मरीजों की मौत हुई है। डॉक्टरों ने दिनभर आंदोलन किया।

मेयो और मेडिकल
नागपुर. निवासी डॉक्टरों की हड़ताल के पांचवें दिन भी सरकार द्वारा मांगों को लेकर कोई हल नहीं निकाला गया। सरकार भी अपनी जिद पर अड़ी हुई है। निवासी डॉक्टरों के साथ ही इंटर्न, बांडेड डॉक्टर भी कामबंद आंदोलन में शामिल हो गये हैं। वार्डों में मरीजों के बुरे हाल हो रहे हैं। ओपीडी में लंबी कतार लग रही है। इतना ही नहीं शनिवार को प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी से डॉक्टर नदारद रहे। पिछले पांच दिनों के भीतर मेडिकल और मेयो में 90 मरीजों की मौत हुई है। डॉक्टरों ने दिनभर आंदोलन किया।
ओपीडी के सामने प्रदर्शन कर अपना विरोध भी प्रकट किया। अब डॉक्टरों की हड़ताल गंभीर स्थिति में पहुंच रही है। सेंट्रल मार्ड पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सहित अन्य मांगें कर रहा है। अब तक सेंट्रल मार्ड के साथ वैद्यकीय आयुक्त, सचिव और संचालक के साथ 2-3 दौर की बैठकें भी हुईं लेकिन सरकार लिखित आश्वासन देने को तैयार नहीं है। दोनों के बीच संघर्ष की वजह से आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है। बीमारियों के सीजन में मरीजों को बिना इलाज के ही लौटने जैसी नौबत आ गई है।
नियोजित ऑपरेशन रद्द
हालांकि अब तक इमरजेंसी सेवा जारी है। इस वजह से गंभीर मरीजों सहित आईसीयू में भर्ती मरीजों का योग्य उपचार हो रहा है लेकिन नियोजित ऑपरेशन रद्द किये जाने से मरीजों की प्रतीक्षा बढ़ गई है। वार्ड में भर्ती मरीजों को हड़ताल खत्म होने का इंतजार है। मंगलवार से लेकर शनिवार की दोपहर 2 बजे तक मेडिकल में 64 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, मेयो में 24 मरीजों ने दम तोड़ा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि मरीजों की मौत के लिए हड़ताल जिम्मेदार नहीं है। कुछ मरीज गंभीर थे और कुछ की बीमारी व वृद्धावस्था के चलते मौत हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
उज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
आईएमए का बंद असरदार
आईएमए की ओर से चौबीस घंटे ओपीडी बंद की घोषणा की गई थी। इसका असर भी देखने को मिला। शनिवार को अनेक अस्पतालों सहित प्राइवेट क्लीनिक बंद रहे। केवल आईएमए ही नहीं बल्कि आयुर्वेद, यूनानी और होमियोपैथ डॉक्टरों ने भी ओपीडी बंद रखी। हालांकि, इमरजेंसी शुरू थी लेकिन नियमित जांच कराने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: नागपुर कोर्ट में वकील को आया हार्ट अटैक, जज खुद ले गए अस्पताल
एम्स में रक्तदान कर विरोध
एम्स के निवासी डॉक्टर भी हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। डॉक्टरों ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया। हालांकि, इमरजेंसी सेवा जारी है लेकिन ओपीडी सहित वार्डों में डॉक्टर नहीं दिखाई दे रहे हैं। यहां दूर-दूर से मरीज आते हैं लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एम्स में भी लगभग स्वास्थ्य सेवा लड़खड़ा गई है।
डीन सहित प्राध्यापकों ने लगाई काली फीता
इस बीच महाराष्ट्र मेडिकल टिचर्स एसोसिएशन की ओर से भी मेडिकल में विरोध प्रदर्शन किया गया। सभी प्राध्यापकों ने काली फीता लगाकर काम किया। वहीं, डीन भी काली फीता लगाकर कार्यालय में पहुंचे। डीन कार्यालय के सामने प्राध्यापकों ने नारेबाजी करते हुए निवासी डॉक्टरों का समर्थन किया।
यह भी पढ़ें: नागपुर के मकरधोकड़ा तालाब में डूबने से युवक मौत, बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा
DCM से मिले, राखी भी बांधी, मांगी सुरक्षा की गारंटी
शनिवार को सेंट्रल मार्ड के पदाधिाकरियों ने सिटी पहुंचे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके निवास में जाकर मुलाकात की। पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार तक उनकी मांगें पहुंचाने और समस्या के निराकरण के लिए सहयोग की मांग की। उन्होंने बताया कि निवासी डॉक्टरों को चौबीस घंटे सेवा देते हुए अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं महिला डॉक्टरों ने फडणवीस को राखी बांधकर सुरक्षा की गारंटी लेने और कोलकाता प्रकरण के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने में मदद करने की भी मांग की।
90 patients have died so far in medical mayo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM










