नागपुर के 662 अस्पतालों की होगी जांच, 211 का निरीक्षण पूरा, नियम तोड़ने वालों को नोटिस

Nagpur Hospital Inspection: नागपुर महानगरपालिका ने शहर के 662 पंजीकृत अस्पतालों की जांच शुरू की है। अब तक 211 अस्पतालों का निरीक्षण हुआ, कमियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए।
Nagpur Municipal Corporation registered hospitals
अस्पताल में मरीज सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Nagpur Municipal Corporation Registered Hospitals: नागपुर महानगरपालिका की आम सभा में वरिष्ठ पार्षद आभा पांडे द्वारा उठाए गए मुद्दे और महापौर नीता ठाकरे द्वारा दिए गए आदेशों के बाद अब निजी एवं अन्य पंजीकृत अस्पतालों में मरीजों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और नियमों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया।

नागपुर महानगरपालिका प्रशासन ने शहर के सभी 662 पंजीकृत अस्पतालों की जांच करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत अब तक 211 अस्पतालों का निरीक्षण पूरा हो चुका है।

18 मेडिकल अधिकारियों की टीम जुटी

नागपुर महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के लिए शहर के 18 नियमित चिकित्सा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इन अधिकारियों के माध्यम से अस्पतालों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

अब तक 211 अस्पतालों की जांच में जहां नियमों का पालन नहीं पाया गया अथवा कमियां सामने आईं, वहां संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं।

महानगरपालिका के अनुसार शेष पंजीकृत अस्पतालों की जांच भी प्रति दिन जारी है। इसका उद्देश्य केवल खामियां ढूंढना नहीं बल्कि अस्पतालों में मरीजों के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य मानकों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करना है।

Nagpur Municipal Corporation registered hospitals
मुंबई-नागपुर हवाई सफर होगा आसान, 25 अक्टूबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगी नई उड़ान

फायर सेफ्टी से लेकर मरीजों के अधिकार तक जांच

नागपुर महानगरपालिका की निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में केवल चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता ही नहीं बल्कि मरीजों की सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इनमें विशेष रूप से अस्पताल में उपलब्ध बेड की वास्तविक संख्या, अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्था, जैव-चिकित्सकीय कचरे का नियमानुसार निपटारा, मरीजों के अधिकारों का चार्टर प्रदर्शित है या नहीं, उपचार एवं विभिन्न सेवाओं के शुल्क का रेट चार्ट, महाराष्ट्र नर्सिंग होम पंजीकरण अधिनियम एवं नियमों का पालन जैसे मुद्दे शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com