नागपुर समेत देश के 40 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार दोपहर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को नागपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने वाला ई-मेल मिला जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
- Written By: आकाश मसने
नागपुर हवाई अड्डा (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार दोपहर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को नागपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने वाला ई-मेल मिला जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों को बम की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद नागपुर हवाई अड्डे पर गहन सुरक्षा जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
धमकी के बाद बढ़ा दी गई सुरक्षाा
अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे मेल के मद्देनजर हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को नागपुर हवाई अड्डे पर बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला, जिसकी सूचना दोपहर करीब दो बजे नागपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों को दी गई। ई-मेल में कहा गया था कि हवाई अड्डे पर बम रखा गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
40 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12.40 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को भारत के 40 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल भेजा। इसमें नागपुर के अलावा पटना, कोयंबटूर वडोदरा और जयपुर हवाई अड्डे शामिल है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों के हवाई अड्डों पर भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं। धमकी के बाद नागपुर हवाई अड्डे की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अगले 24 घंटों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
अप्रैल में भी मिली थी धमकी
अधिकारियों ने बताया कि बताया कि इस साल अप्रैल में भी नागपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों को इसी तरह का बम की धमकी वाला ई-मेल मिला था। बता दें कि अप्रैल में जयपुर, नागपुर, कानपुर, गोवा समेत देश के कई हवाई अड्डों को ऐसी ही धमकी मिली थी। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।
