नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा

Nagpur E-Library Project: नागपुर मनपा ने छात्रों के लिए 5 नई ई-लाइब्रेरी शुरू करने को 32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, लेकिन फिलहाल सिर्फ मुस्लिम ई-लाइब्रेरी का काम आगे बढ़ रहा है।
Nagpur Municipal Corporation's 32 crore e-library project sluggish!
नागपुर ई-लाइब्रेरीसोर्स- AI जनरेटेड
Updated on

Nagpur Five E-Libraries Project: नागपुर शहर के छात्रों को अध्ययन के लिए उच्च गुणवत्ता वाला शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु महानगर पालिका की ओर से 5 नई ई-लाइब्रेरियों का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया।

इसके लिए कुल 32 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। मनपा ने छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम उठाया है किन्तु आलम यह है कि 5 लाइब्रेरी में से वर्तमान में केवल मुस्लिम ई लाइब्रेरी का ही कायाकल्प होता दिखाई दे रहा है।

प्रतियोगी छात्रों को मिलेगी मदद

प्रस्तावित ई-लाइब्रेरी उन छात्रों के लिए आशा की किरण साबित होंगी जो विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। प्रशासन का मानना था कि ई-ग्रंथालय विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को बेहतर और उच्च गुणवत्ता वाली ई-लाइब्रेरी सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे हैं।

महानगर पालिका द्वारा नागरिकों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के साथ-साथ स्कूली पाठ्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों की मदद के लिए ई-ग्रंथालय, वाचनालय और अध्ययन कक्ष पहले से ही चलाए जा रहे हैं।

Nagpur Municipal Corporation's 32 crore e-library project sluggish!
नागपुर मनपा ने जीएसटी हिस्सेदारी में 17% वृद्धि की मांग की, हर महीने 12 करोड़ का अतिरिक्त फंड मिलने की उम्मीद

वर्तमान में चल रहीं सुविधाएं

वर्तमान में मनपा 9 ई-लाइब्रेरियों का संचालन कर रही है। इनमें 3 स्मार्ट सिटी ई-लाइब्रेरी है 4 नागपुर मनपा कर्मचारियों द्वारा संचालित हैं और 2 स्वयंसेवी संस्थाओं या महिला बचत समूहों द्वारा संचालित है।

इसके अतिरिक्त शहर में 29 वाचनालय (रीडिंग रूम) भी उपलब्ध हैं। इनमें से 13 मनपा कर्मचारियों द्वारा संवालित हैं जबकि 16 संस्थाओं या महिला बचत समूहों द्वारा संचालित हैं।

Nagpur Municipal Corporation's 32 crore e-library project sluggish!
अमरावती में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं; पालकमंत्री बावनकुले ने की ई-लाइब्रेरी की घोषणा

लाखों छात्रों को कम खर्च में सुविधा

पिछले 50 वर्षों में महानगर पालिका ने रीडिंग क्लास और स्कूली छात्रों से लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, एमपीएससी, वनसेवा पीएसआई, यूपीएससी और इंजीनियरिंग सेवाओं की व्याप्ति और स्वरूप को ध्यान में रखते हुए ये ई-लाइब्रेरी विभिन्न स्थानों पर तैयार की है। इनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को कम खर्च में तैयारी करने और परीक्षाओ का अभ्यास करने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com