Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: ’11 करोड़ दो नहीं तो अस्पताल को उड़ा देंगे’, नागपुर में एक डॉक्टर को मिली धमकी, एक्शन में आई पुलिस

नागपुर में एक डॉक्टर को एक जमीन सौदे को निपटाने के लिए 11 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई, और नहीं देने पर गैस सिलेंडर से लदे वाहन से उसके अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी गई।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 12, 2025 | 08:47 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नागपुर में एक डॉक्टर को एक जमीन सौदे को निपटाने के लिए 11 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई, और नहीं देने पर गैस सिलेंडर से लदे वाहन से उसके अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी नीरज गांधी ने डॉ. महेश फुलवानी को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर धमकी दी।उन्होंने बताया कि डॉ. महेश फुलवानी ने नवंबर 2017 में नागपुर की एक कंपनी के साथ जमीन खरीदने का सौदा किया था। सोमलवाड़ा इलाके में 13.50 करोड़ रुपये में एक प्लॉट खरीदने के लिए सौदा किया था लेकिन जमीन पर मुकदमा होने के कारण सौदा बीच में फंस गया।

क्या है मामला?

एफआईआर के अनुसार, नवंबर 2017 में नीरज गांधी ने डॉ. महेश से उनके अस्पताल में मुलाकात की और उनसे इस मामले को लेकर पूछताछ की। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि नीरज गांधी ने कथित तौर पर दावा किया कि उसने उस प्लॉट का पहले ही सौदा तय कर लिया था।

सम्बंधित ख़बरें

मीरा-भाईंदर: एमबीवीवी पुलिस भर्ती में ड्रग्स का खेल, इंजेक्शन से उत्तेजक पदार्थ लेते युवक की गिरफ्तारी

अजय अहिरे पर जानलेवा हमला, न्याय के लिए आक्रोश मोर्चा, अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

शक्तिपीठ महामार्ग पर संग्राम: परभणी में किसानों का ‘रास्ता रोको’, संजय जाधव बोले- जमीन हड़पना बंद करे सरकार

राज्यसभा चुनाव 2026: महाराष्ट्र और बिहार में बढ़ी धड़कनें, 16 मार्च को 17 सीटों पर होगा महामुकाबला

पहले पांच करोड़ रुपए मांगे

प्राथमिकी के मुताबिक, नीरज गांधी ने बाद में फोन पर डॉ. महेश से 5 करोड़ रुपये की मांग शुरू कर दी और
नहीं देने पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त 2024 को नीरज ने डॉ. महेश को उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर कथित रूप से एक मैसेज भेजा और कहा कि मामला 11 करोड़ रुपये में निपट सकता है।

अस्पताल को उड़ाने की दी धमकी

पुलिस के अनुसार जब डॉ. महेश ने इस मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया तो आरोपी ने गैस सिलेंडरों से लदे वाहन से टक्कर मारकर डॉ. महेश के अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीरज ने हाल ही में फिर से धमकी दी।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

दूसरी बार मिली धमकी के बाद डॉ. महेश फुलवानी ने पुलिस से संपर्क किया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई। पुलिस ने बताया इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

11 crore rupees ransom was demanded from a doctor in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2025 | 08:46 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Threat Calls

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.