-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latur »
- Ajit Pawar Apologized To The People Of Maharashtra
अजित पवार ने महाराष्ट्र की जनता से मांगी माफी, बोले- शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरना दुखद
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने तटीय कोंकण क्षेत्र के मालवण किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के लिए बुधवार को महाराष्ट्र के लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अनावरण के एक साल के भीतर प्रतिमा का गिरना चौंकाने वाला है।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
लातूर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने तटीय कोंकण क्षेत्र के मालवण किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के लिए बुधवार को महाराष्ट्र के लोगों से माफी मांगी। अजित पवार ने लातूर जिले में जन सम्मान यात्रा के दौरान एक जनसभा में कहा कि “चाहे अधिकारी हो या ठेकेदार, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि “शिवाजी महाराज हमारे कुल देवता हैं। मैं उनकी प्रतिमा गिरने के लिए महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों से माफी मांगता हूं।” उन्होंने कहा कि अनावरण के एक साल के भीतर प्रतिमा का गिरना चौंकाने वाला है।
बता दें कि पिछले साल चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस प्रतिमा का अनावरण किए जाने के महज आठ महीने बाद यह प्रतिमा सोमवार को गिर गई। इसके बाद इस प्रतिमा के निर्माण कार्य के ठेकेदार के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी लोक निर्माण विभाग की शिकायत के बाद दर्ज की गई, जिसमें दावा किया गया कि प्रतिमा का निर्माण खराब गुणवत्ता का था तथा प्रतिमा में प्रयुक्त नट-बोल्ट में जंग लगा था।
यह भी पढ़ें:- सिंधुदुर्ग के राजकोट किले पर आपस में भिड़े ठाकरे गुट और नारायण राणे के समर्थक
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजीत पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी
नासिक विधान परिषद चुनाव: राकांपा विधायक खोसकर का अपनी ही महायुति के उम्मीदवार दराडे पर हमला, लेटर-वॉर तेज
मुंबईः छांव फाउंडेशन का ज्ञापन, एसिड बिक्री पर सख्ती की मांग, सुनेत्रा पवार ने दिया आश्वासन
सुनेत्रा पवार का पहला जनता दरबार: अनुशासन और संवेदनशीलता का संगम, दिखी अजित पवार की झलक
क्या बोले अजित पवार?
अजित पवार ने लातूर जिले में जन सम्मान यात्रा के दौरान कह कि पिछले साल नौसेना दिवस के अवसर पर मालवन के राजकोट किले में महाराष्ट्र के आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज की एक पूर्ण लंबाई वाली प्रतिमा बनाई गई थी। महाराज की उस प्रतिमा के ढहने की घटना महाराष्ट्र के सभी शिव प्रेमियों की तरह मेरे लिए भी बहुत दुखद है। मैंने सरकार के हिस्से के रूप में आज सार्वजनिक रूप से माफी मांग रहा हूं।
गेल्यावर्षी नौदल दिनाचे औचित्य साधून महाराष्ट्राचे आराध्य दैवत छत्रपती शिवाजी महाराजांचा पूर्णाकृती पुतळा मालवणच्या राजकोट किल्ल्यावर उभारण्यात आला होता. महाराजांचा तो पुतळा कोसळल्याची घटना महाराष्ट्रातील तमाम शिवप्रेमींप्रमाणे माझ्यासाठी देखील अतिशय क्लेशदायक आहे. मी शासनाचा भाग… pic.twitter.com/4hfI2yFPpe — Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) August 28, 2024
पवार ने आगे कहा कि क्या महाराज की प्रतिमा स्थापित करते समय भौगोलिक परिस्थितियों और जलवायु जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का वैज्ञानिक अध्ययन किया गया था, राज्य सरकार ने मूर्ति बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़ें:- इंडिगो एयरलाइन पुणे-भोपाल के बीच 1 अक्टूबर से शुरू करेगी डायरेक्ट फ्लाइट
जल्द स्थापित होगी प्रतिमा
अजित पवार ने महाराष्ट्र की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा जल्द से जल्द पुन: स्थापित की जाएगी लेकिन इस तरह की ढिलाई बरतने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ajit pawar apologized to the people of maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














