-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur University Exam Errors Software Company Controversy
नागपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला? सॉफ्टवेयर कंपनी पर उठे गंभीर सवाल, छात्र परेशान
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur University Tender Issue: नागपुर विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां। अनुभवहीन सॉफ्टवेयर कंपनी को ठेका देने पर सवाल, छात्र डेटा और प्रबंधन में गंभीर त्रुटियां।

नागपुर यूनिवर्सिटी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
RTMNU Exam Error: इन दिनों नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा शीत सत्र की परीक्षाएं ली जा रही हैं, लेकिन शुरुआत से ही गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। छात्रों का डेटा उपलब्ध नहीं होने से विषयों की सही जानकारी नहीं मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस साफ्टवेयर कंपनी को परीक्षा संबंधी ऑनलाइन कामकाज का ठेका दिया गया है उसके पास अनुभव की कमी है।
प्रभारी उपकुलपति द्वारा कंपनी के साथ जल्दबाजी में दिये गये करार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विवि द्वारा इस वर्ष से नई साफ्टवेयर कपंनी को परीक्षा संबंधी कामकाज का ठेका दिया गया है। यह कंपनी इससे पहले तेलंगाना में काम करती थी। विवि द्वारा टेंडर जारी करते वक्त नियमों में बदलाव किया गया। इसके तहत 5 करोड़ वार्षिक टर्न ओवर को बढ़ाकर अचानक 25 करोड़ कर दिया गया।
4 लाख छात्रों की परीक्षा
साथ ही छात्रों की संख्या घटाकर 2 लाख कर दी गई। जबकि वर्षभर में करीब 4 लाख छात्रों की परीक्षा ली जाती है। नई कंपनी को ठेका देने के लिए उस वक्त बुलाई गई आपात प्रबंधन परिषद की बैठक में सदस्यों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। तत्काल बैठक बुलाकर प्रभारी उपकुलपति ने जल्दबाजी में कंपनी को ठेका देने का निर्णय लिया।
सम्बंधित ख़बरें
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा
हालांकि सदस्यों ने कंपनी के अनुभव, कामकाज और विश्वसनीयता को लेकर प्रश्न किये थे, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब विवि प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया। टेंडर में हिस्सा लेने वाली 3 कंपनियों में से संबंधित कंपनी को ढाई घंटे तक प्रेजेंटेशन देने का समय दिया गया। दूसरी कंपनी को महज 15 मिनट और तीसरी कंपनी को प्रेजेंटेशन के लिए समय ही नहीं दिया गया।
तेलंगाना के एक विवि ने करार कर दिया था रद्द
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साफ्टवेयर कंपनी इससे पहले तेलंगाना में जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी-काकीनाडा सहित तेलंगाना इंटर मीडियट बोर्ड के लिए कार्य करती थी। परिणाम में गड़बड़ी के बाद 2019 में कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
यह भी पढ़ें – मनपा चुनाव: महायुति नहीं हुई तो ‘प्लान-बी’ भी तैयार, शिंदे सेना ने 50 उम्मीदवारों की सौंपी सूची
आरोप था कि कंपनी क्वालिटी कंटेंट देने में नाकाम रही। यह भी कहा गया था कि कंपनी को ऑनलाइन इवैल्यूएशन के लिए प्रोजेक्ट दिया गया था, जबकि कंपनी के पास पहले कोई अनुभव नहीं था। उस वक्त कंपनी का नाम कोई अन्य था। इसके पश्चात वहां की यूनिवर्सिटी ने कंपनी से करार रद्द कर दिया।
चर्चा है कि कंपनी के पास अधिक छात्रों की परीक्षा का अनुभव नहीं है। इसके बावजूद प्रभारी उपकुलपति के कार्यकाल में कंपनी को जल्दबाजी में ठेका दिया गया। यही वजह है कि इन दिनों विवि द्वारा ली जा रही परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। अभी शीत सत्र में यह हाल है तो फिर ग्रीष्म सत्र की नियमित परीक्षाओं में दिक्कतें बढ़ना स्वाभाविक है।
Nagpur university exam errors software company controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:38 PMमुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
Jul 01, 2026 | 10:38 PMAtiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PMNEET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और क्या है आखिरी तारीख
Jul 01, 2026 | 10:28 PMKriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Jul 01, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














