नागपुर में बुद्ध पूर्णिमा की तैयारियां तेज: दीक्षाभूमि समेत शहर के बुद्ध विहारों में गूंजेगी बुद्ध वंदना
Nagpur Buddha Purnima Celebration: बुद्ध पूर्णिमा पर नागपुर में दीक्षाभूमि सहित अनेक बुद्ध विहारों में धार्मिक आयोजन, बुद्ध वंदना, त्रिशरण पंचशील और भोजनदान की तैयारियां तेज हो गई हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
बुद्ध जयंती उत्सव, दीक्षाभूमि आयोजन,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Deekshabhoomi Events: नागपुर शहर में वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर तथागत भगवान गौतम बुद्ध का जयंती उत्सव मनाया जाता है। 1 मई को गौतम बुद्ध की जयंती मनाने के लिए शहर के अनेक क्षेत्रों में तैयारी शुरू हो गई है। बुद्ध विहारों में दिनभर धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे। दीक्षाभूमि में श्रद्धालुओं द्वारा दिनभर बुद्ध वंदना की जाएगी।
दीक्षाभूमि पर भी श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर अनेक बुद्ध विहारों में त्रिशरण पंचशील का पालन किया जाएगा। बुद्धम शरणम गच्छामि के उपदेश भी बुद्ध विहारों में गूंजेंगे, धम्मपद, प्रार्थना तथा भगवान गौतम बुद्ध की बंदना की जाएगी।
प्रतिमाओं पर सफेद फूल और माल्यार्पण करके कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भोजनदान, खीर आदि का वितरण किया जाएगा। इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाओं पर तथा उनके बताए गए उपदेशों पर चलने का अनुसरण करते हैं। अनेक क्षेत्रों में भगवान गौतम बुद्ध के अनुयायियों द्वारा सादगी से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: 171 में सिर्फ 10 सिग्नल अपग्रेड, ट्रैफिक सिग्नल अव्यवस्था पर हाई कोर्ट सख्त, कई विभागों को नोटिस
पंकजा मुंडे ने शिंदे को दिया बड़ा झटका! डिप्टी सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर फेरा पानी, महायुति में सब ठीक हैं?
ऐन वक्त पर पुणे से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची प्रेमिका, मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जानें ऐसा क्या हुआ
पारडी श्मशान भूमि घोटाले का खुलासा: 17.5 एकड़ आरक्षित जमीन सिमटकर 2 एकड़, स्मार्ट सिटी परियोजना पर उठे सवाल
उत्तर नागपुर के इंदौरा बुद्ध विहार में अनेक धार्मिक आयोजन होंगे, इसी प्रकार सुगत नगर, कुशीनगर, आंबेडकर नगर, इंदौरा, रमाई नगर, इंदिरा नगर, पंचशील नगर, कामठी रोड, जरीपटका, विश्वास नगर, श्रवस्ती नगर, कमाल चौक, वैशाली नगर आदि अनेक क्षेत्रों में तथा दक्षिण मध्य तथा पक्षिम नागपुर आदि अनेक क्षेत्रों में भगवान गौतम बुद्ध को जयंती मनाने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-उड़ानों की अनिश्चितता से विकास पर असर, इंटरनेशनल नाम, पर सीमित उड़ानें; नागपुर एयरपोर्ट पर सवाल
त्रिशरण पंचशील का पालन करने का संकल्प
चमगाये नगर में बुद्ध जयंती मनाने की तैयारी शुरू ही गई। भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाने के लिए उमा दरवारों के मार्गदर्शन में सभा हुई 1 मई को शाम 7:30 बजे गौतम बुद्ध भगवान की सामूहिक वंदना, त्रिशशरण पंचशील का पालन करने का संकल्प लिया जाला चमनाये मित्र परिवार की ओर से आयोजित धार्मिक आयोजनों में प्रारंभ में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर संगीता मेश्राम, पूर्णिमा मेश्राम, रवि मेश्राम द्वारा माल्यार्कग किया जाएगा, बाद में खीर वितरण किया जाएगा सभा में चंद्रकला दरवाडे, श्यामल गेम, दीपा सावरकर, विजय केंकाते, निरीश चंदवानी आदि उपस्थित थे।
