-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur News Gram Panchayat Tax Collection Scam Through Fake Receipt Cm Devendra Fadnavis Order To Deputy Ceo Panchayat For Investigation
Nagpur News : ग्राम पंचायत टैक्स घोटाले की होगी संपूर्ण जांच, डिप्टी सीईओ पंचायत को सीएम का आदेश
- Written By: सोनाली चावरे
ग्राम पंचायत में फर्जी रसीद के जरिए करोड़ों का घोटाला हुआ था। इसकी रिपोर्ट सीएम फडणवीस को सौंपी गई थी। सीएम ने अब इसकी संपूर्ण जांच के आदेश दिये है।

ग्राम पंचायत टैक्स घोटाले की होगी संपूर्ण जांच
नागपुर : बोखारा ग्राम पंचायत में हुए टैक्स घोटाले में फर्जी रसीद छापकर वसूली करना उजागर हुआ था. इसके बाद पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुंदा राऊत ने शंका जताई थी कि इसी तर्ज पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में फर्जीवाड़ा हो सकता है. इसलिए इसकी समग्र जांच होनी चाहिए. उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर सभी ग्राम पंचायतों की टैक्स वसूली प्रक्रिया की जांच की मांग की थी.
फर्जी रसीद के जरिए करोड़ों का घोटाला
सीएम ने इसे गंभीरता से लिया और जिले की सभी बड़ी ग्राम पंचायतों की टैक्स वसूली प्रक्रिया की जांच का आदेश दिया है. उन्होंने जिला परिषद के पंचायत विभाग के डिप्टी सीईओ कपिलनाथ कलोडे को लिखित आदेश दिया है. राऊत ने संदेह जताया था कि 5,000 जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में राजस्व वसूली में फर्जी रसीद के जरिए करोड़ों का घोटाला या अनियमितता होने की आशंका है.
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल के झरी जामणी के 13 सरकारी स्कूल ‘शिक्षक विहीन’, विधायक संजय देरकर ने विधानसभा में सरकार को घेरा
TV अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार: 16 वर्षीय नाबालिग का पीछा और हमला करने का आरोप
नागपुर: कमाल चौक सब्जी बाजार में गंदगी का राज; नियमित सफाई न होने से फैला संक्रमण का खतरा
भंडारा में मानव विकास कार्यक्रम बंद, हजारों छात्राओं और महिलाओं पर पड़ेगा असर
बिल्डरों से सेटिंग कर होता है भ्रष्टाचार
सीएम द्वारा त्वरित जांच के आदेश दिये गए हैं। इस वजह से जिले की सभी बड़ी ग्राम पंचायतों में हड़कंप मचा हुआ है। खासकर नागपुर सिटी से सटे ग्राम पंचायतों द्वारा करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया जाता है। क्योंकि उनके अधिकार क्षेत्र में बड़ी-बड़ी फ्लैट स्कीम्स साकार हो रही हैं। नई-नई कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। बिल्डरों से सेटिंग कर भ्रष्टाचार करने की शिकायतें जिला परिषद के सदस्यों द्वारा पहले भी की जाती रही हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला परिषद प्रशासन कब से जांच प्रक्रिया शुरू करता है।
Nagpur news gram panchayat tax collection scam through fake receipt cm devendra fadnavis order to deputy ceo panchayat for investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल के झरी जामणी के 13 सरकारी स्कूल ‘शिक्षक विहीन’, विधायक संजय देरकर ने विधानसभा में सरकार को घेरा
Jul 12, 2026 | 01:49 PMTV अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार: 16 वर्षीय नाबालिग का पीछा और हमला करने का आरोप
Jul 12, 2026 | 01:48 PMनागपुर: कमाल चौक सब्जी बाजार में गंदगी का राज; नियमित सफाई न होने से फैला संक्रमण का खतरा
Jul 12, 2026 | 01:44 PMदतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दर पर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, जीत का दावा
Jul 12, 2026 | 01:41 PMभाजपा का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- चुनाव आते ही बन जाते हैं ‘चुनावी हिंदू’
Jul 12, 2026 | 01:35 PMभंडारा में मानव विकास कार्यक्रम बंद, हजारों छात्राओं और महिलाओं पर पड़ेगा असर
Jul 12, 2026 | 01:32 PMThe Odyssey India Premiere: प्रीमियर से कटिंग चाय तक, तस्वीरों में देखें हॉलीवुड स्टार्स का देसी अंदाज
Jul 12, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM










