नागपुर मनपा की राजनीति का ‘पावर हाउस’ प्रभाग-28, जहां से निकले महापौर, उपमहापौर और सभापति

Nagpur News: नागपुर का प्रभाग-28 मनपा राजनीति का पावर हाउस बनकर उभरा है। नीता ठाकरे महापौर बनीं, किशोर कुमेरिया और पिंटू झलके जैसे नेताओं ने विकास और नेतृत्व से इस प्रभाग को खास पहचान दिलाई।
Nagpur Politics Prabhag 28 Nagpur Nita Thakre Mayor
नीता ठाकरे, किशोर कुमेरिया और पिंटू झलके (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Prabhag 28 Politics: नागपुर शहर की राजनीति में जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच अक्सर कड़ा मुकाबला देखा जाता है वहीं प्रभाग क्रमांक 28 ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दक्षिण और पूर्व विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित इस प्रभाग को मनपा का सबसे ‘भाग्यशाली’ प्रभाग माना जा रहा है क्योंकि मनपा के तीनों सबसे महत्वपूर्ण पदों

नीता ठाकरे बनेंगी शहर की प्रथम नागरिक

इस प्रभाग की भाजपा पार्षद नीता ठाकरे शहर की 55वीं महापौर और मनपा की 8वीं महिला महापौर के रूप में कार्यभार संभालेंगी। नीता ठाकरे का इस क्षेत्र में लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। वे 2002, 2007 और 2012 में लगातार 3 बार और अब 2025 में चौथी बार पार्षद चुनी गई हैं।

विकास की नई इबारत

करीब ढाई दशक पहले, प्रन्यास के 572 लेआउट के अंतर्गत आने वाले इस प्रभाग में सड़कों और सीवर लाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। हालांकि बाद के वर्षों में यहां तेजी से विकास हुआ और वर्तमान में यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में पहचाना जाता है। रमणा मारोती मंदिर की लोकप्रियता इस प्रभाग की एक प्रमुख पहचान है।

दिग्गज नेतृत्व और ‘आपला पोरगा’ कुमेरिया

नागपुर मनपा का प्रभाग-28 को शिवसेना का गढ़ भी माना जाता है। यहां से किशोर कुमेरिया लगातार 5वीं बार पार्षद चुने गए हैं जिन्हें स्थानीय नागरिक प्यार से ‘आपला पोरगा’ (अपना लड़का) कहते हैं। कुमेरिया ने 2007 में उपमहापौर पद संभाला था और एक महीने तक कार्यकारी महापौर के रूप में भी कार्य किया जिस दौरान उनके द्वारा सुबह-सुबह की गई छापेमारी और धड़क कार्रवाई ने उन्हें पूरे शहर में लोकप्रिय बना दिया था।

संकट के समय पिंटू झलके का नेतृत्व

इस प्रभाग के एक अन्य प्रमुख नेता विजय उर्फ पिंटू झलके ने 2020-21 के कठिन कोरोना काल में स्थायी समिति के सभापति के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शहर में कोरोना मरीजों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में उत्तम कार्य किया था। इसके अलावा प्रभाग की पार्षद रेखा साकोरे ने नेहरूनगर ज़ोन की सभापति के रूप में भी सेवा दी है।

प्रभाग-28 का इतिहास और आंकड़े

  • प्रारंभिक नेतृत्व : 1996 में शिवा धात्रक (भाजपा) ने 3 कार्यकाल तक इस वॉर्ड का नेतृत्व किया था।
  • मतदान सांख्यिकी : प्रभाग में कुल 64,315 मतदाता हैं जिनमें 31,903 पुरुष और 32,372 महिला मतदाता शामिल हैं।
  • मतदान प्रतिशत : वर्ष 2025 के चुनावों में यहां 54।24% मतदान दर्ज किया गया।

- नवभारत लाइव के लिए नागपुर से रवि गजभिए की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com