नागपुर फिल्म फेस्टिवल में देवलापार की चमक: शिक्षक सुनील वेलेकर की लघु फिल्म ‘प्रत्येक मत में भारत’ का हुआ चयन
देवलापार के शिक्षक की लघु फिल्म का नागपुर फिल्म फेस्टिवल में चयन, 7 मार्च को होगा प्रदर्शन।
Nagpur Film Festival News: देवलापार रामटेक तहसील के देवलापार स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय के सक्रिय शिक्षक सुनील वेलेकर द्वारा निर्देशित एवं निर्मित लघु फिल्म प्रत्येक मत में भारत का प्रतिष्ठित नागपुर फिल्म फेस्टिवल के लिए चयन किया गया है।
इस उपलब्धि से देवलापार क्षेत्र में खुशी का माहौल है।इस लघु फिल्म का चयन शौकिया श्रेणी में किया गया है। आगामी 7 मार्च को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के गोवर्धन असरानी प्रेक्षागृह में इस फिल्म का प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर दर्शकों को सामाजिक जागरूकता पैदा करने वाली और स्थानीय वास्तविकता पर आधारित विषयवस्तु का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक मत में भारत लघु फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता इसका ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र का यथार्थ चित्रण है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: लातूर के RCC संचालक मोटेगांवकर गिरफ्तार, नांदेड़ से जुड़े तार; CBI ने कदम परिवार से की पूछताछ
NEET Paper Leak: आरोपी शुभम खैरनार ने पुलिस से बचने को मुंडवाया सिर, रसूखदारों से 20 लाख में करता था डील
डमी एडमिशन और कोचिंग साठगांठ के खिलाफ नासिक से उठी आवाज; सरकार से 3 साल के प्रतिबंध और जांच की मांग
नागपुर ताजबाग में बुलडोजर एक्शन, कुछ देर रहा तनावपूर्ण माहौल; विरोध के बीच मनपा की बड़ी कार्रवाई
देवलापार जैसे आदिवासी क्षेत्र में वास्तविक लोकेशन पर शूटिंग कर एक महत्वपूर्ण संदेश देने का प्रयास किया गया है। इस फिल्म में शिक्षक उल्हास इटनकर, संजय उइके, राहुल उइके, सक्षम बनसोड, चंद्रशेखर बनसोड तथा स्थानीय कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है, जिससे फिल्म और भी जीवंत व प्रभावशाली बन गई है।
सफलता पर शिक्षक, छात्र और ग्रामवासियों द्वारा सुनील वेलेकर का अभिनंदन किया जा रहा है।
