- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Crime News Hajj Umrah Tour Fraud 57 Lakh Gold Theft 14 Lakh
नागपुर में धोखाधड़ी की ‘डबल डोज’: एक तरफ हज के नाम पर 57 लाख की लूट, दूसरी तरफ सोने की ठगी
Nagpur Scam News: नागपुर में हज यात्रा के नाम पर 57.23 लाख की ठगी, 66 लोग शिकार। सराफा कारीगर से भी 14 लाख की धोखाधड़ी। पुलिस ने दर्ज किया मामला। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर में धोखाधड़ी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: हज यात्रा के नाम पर आरोपियों ने यात्रियों को 57,23,000 रुपये का चूना लगा दिया। आरोपियों द्वारा कुल 66 लोगों के साथ धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। शौकत अली चौक, गणेशपेठ निवासी अशरफ अली वल्द आबिद अली (30) की शिकायत पर तहसील पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों में मोहम्मद इजाज अहमद (55), मदीहा आबिश अंसारी (24), मोहम्मद साफे एजाज अंसारी (26), मोहम्मद एजाज अहमद की पत्नी और सैयद इजहार पटेल (45) सभी तकिया, तहसील निवासियों का समावेश है। इस मामले का मुख्य आरोपी एमएम हज एंड उमराह टूर्स एंड ट्रेवल्स का निदेशक मोहम्मद एजाज अंसारी बताया गया।
उमराह भेजने का किया वादा
पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने 15-28 दिन में उमराह भेजने का वादा किया। इसके लिए कुल 66 पीड़ितों से ऑनलाइन व नकद भुगतान के जरिए कुल 55,23,000 रुपये ऐंठ लिए। यात्रा की तारीख से ठीक पहले आरोपी फरार हो गए। पीड़ितों को न तो पैसे लौटाए गए और न ही पासपोर्ट वापस किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
दहिसर में पार्किंग विवाद ने ली युवक की जान, पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा
शहनाई बजने से पहले उठी अर्थी! भंडारा में शादी से 4 दिन पहले युवक ने लगाया फंदा, गांव में पसरा सन्नाटा
तुमसर नगर परिषद में बवाल, विशेष सभा में नगराध्यक्ष ही रहे नदारद, पार्षदों में भारी नाराजगी
यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए बड़ा कदम, सेंट्रल रेलवे ने घोषित की 1484 विशेष ट्रेनें
पीड़ितों ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह द्वारा किया गया फर्जीवाड़ा है। कई पीड़ित मध्यमवर्गीय हैं, जिन्होंने जीवन भर की जमा पूंजी दे दी। अशरफ की शिकायत पर तहसील पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
सराफा कारीगर को लगाया 14 लाख का चूना
ज्यादा भाव में सोना बेचने का झांसा देकर 2 आरोपियों ने सराफा कारीगर को 14 लाख रुपये का चूना लगा दिया। हुड़केश्वर पुलिस ने लाड़ीकर लेआउट, मानेवाड़ा रोड निवासी गोपाल विष्णुपंत चित्रीव (45) की शिकायत पर मामला दर्ज किया। गोपाल अपने घर में सोने-चांदी के गहने बनाने का काम करते हैं। आरोपियों में सतरंजीपुरा निवासी शाहरुख मुजीब अंसारी (32) और बूटीबोरी निवासी सूरज (32) का समावेश है।
यह भी पढ़ें – नितिन गडकरी का ‘नागपुर मॉडल’, वाठोड़ा में भरी चुनावी हुंकार, बोले- 2 साल में साफ होगी नाग नदी
शाहरुख और सूरज इतवारी के सराफा बाजार में गठई का काम करते हैं। इसीलिए गोपाल की दोनों से पहचान थी। 27 जनवरी से 12 फरवरी 2025 के बीच आरोपियों ने गोपाल को ज्यादा दाम में सोना बिकवाने का झांसा दिया। उन्हें विश्वास में लेकर 160 ग्राम सोने के सिक्के ले गए।
काफी समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों ने रकम अदा नहीं की। बार-बार टालमटोल करते रहे। गोपाल को न तो सोना वापस मिला और न ही रकम लौटाई गई। परेशान होकर उन्होंने हुड़केश्वर पुलिस से शिकायत की। नागपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
Nagpur crime news hajj umrah tour fraud 57 lakh gold theft 14 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ टीजर आउट, दिलजीत दोसांझ के साथ शरवरी और वेदांग रैना की दिखेगी प्रेम कहानी
Mar 13, 2026 | 02:20 PMदहिसर में पार्किंग विवाद ने ली युवक की जान, पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा
Mar 13, 2026 | 02:18 PMशहनाई बजने से पहले उठी अर्थी! भंडारा में शादी से 4 दिन पहले युवक ने लगाया फंदा, गांव में पसरा सन्नाटा
Mar 13, 2026 | 02:13 PMNDA का कौन सा विधायक किसले वोट देगा? मतदान से 15 घंटे पहले बताएगी पार्टी, बुलाई गई बैठक
Mar 13, 2026 | 02:10 PMतुमसर नगर परिषद में बवाल, विशेष सभा में नगराध्यक्ष ही रहे नदारद, पार्षदों में भारी नाराजगी
Mar 13, 2026 | 02:05 PMयात्रियों की भीड़ संभालने के लिए बड़ा कदम, सेंट्रल रेलवे ने घोषित की 1484 विशेष ट्रेनें
Mar 13, 2026 | 02:00 PMस्वरा भास्कर ने ‘द केरल स्टोरी 2’ पर उठाए सवाल, बोलीं- फिल्म में मुसलमानों को राक्षस की तरह दिखाया गया
Mar 13, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM










