कल्पनात्मक फोटो (सौजन्य-सोशल मीडिया)
कल्याण: कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास एक घटना घटी जहां नशे में धुत युवकों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट की। महिला ने बहादुरी से जवाब दिया और युवक को चांटा जड़ दिया। यह घटना स्टेशन के आसपास सुरक्षा की कमी को उजागर करती है।
स्टेशन क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध ठेले और भुर्जी की दुकानें लगती हैं, जिससे भिखारियों को पैसा मिल जाता है, स्टेशन परिसर, भिखारी, गरदुल्लों, गुंडों, मवालियों का अड्डा बन गया हैं। हाल ही में एक तरफ जहां महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घमासान जारी रही। कल जब राज्य में वोटिंग चल रही थी तो कल्याण में एक चौंकाने वाली घटना घटी।
कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन इलाके में नशे में धुत कुछ युवकों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ एवं बदसलूकी की। इसके बाद महिला ने युवक को थप्पड़ मारकर उसे अच्छा सबक सिखाया। घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है। इस घटना से कल्याण स्टेशन इलाके में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा सामने आ गया है।
कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन इलाके में सुबह करीब साढ़े 5 बजे पति के साथ जा रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की चौंकाने वाली घटना सामने आई। महिला अपने पति के साथ उस जगह पर पूरी रात चलने वाली बुर्जी पाव गाड़ी पर नाश्ता कर रही थी।
कल्याण रेल्वे स्टेशन से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उसी समय 5 से 6 नशेड़ियों ने उसे छेड़ा, बार-बार विरोध करने के बावजूद एक युवक ने महिला को धक्का दे दिया। दूसरे युवक ने महिला पर हमला कर दिया। इसके बाद गुस्साई महिला ने ज़ोरदार चांटा चढ़ दिया और युवक की खूब पिटाई कर दी। करीब आधे घंटे तक यही हंगामा चलता रहा।
स्थानीय नागरिकों के हस्तक्षेप के बाद युवक मौके से भाग गये। लेकिन, ऐसी घटनाओं से पता चलता हैं कि स्टेशन क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बन गया हैं। जंक्शन होने के कारण दूर दराज के शहरों और प्रदेशों से यात्रियों का काफी आवागमन रहता है।
कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन परिसर में रात भर खुलेआम अनाधिकृत रूप से भुर्जी पाव की गाड़ी लगी रहती है। इन ठेलों, गाड़ियों पर बड़ी संख्या में नशेड़ी खाना खाने आते हैं। इससे क्षेत्र से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर महिलाओं को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह घटना प्रशासन और स्थानीय पुलिस के सामने इलाके में सुरक्षा का मुद्दा गंभीर रूप से खड़ा कर रही है। ऐसे अनाधिकृत हाथ गाड़ियों पर कार्रवाई की जाए और उन्हें हटाया जाए, साथ ही यात्रियों की मांग है कि स्टेशन क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा के लिहाज से ठोस कदम उठाए जाएं।
मुंबई से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…