- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Why Hasnt The Mrinal Tai Gore Flyover Been Completed
Goregaon Flyover का हाल: चुनाव के बाद ही शुरू हो सकता है, BMC ने नहीं दी स्पष्ट वजह
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai News: साल 2018 से मंजूरी मिलने के बाद भी साल अभी तक गोरेगांव स्थित मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर का काम पूरा नहीं हुआ है। BMC के अधिकारियों से इस बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने इस पर चुप्पी साधी है।

गोरेगांव फ्लाईओवर (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: गोरेगांव स्थित मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर को वर्ष 2018 में मंजूरी मिल गई थी, लेकिन 2025 आ जाने के बाद भी यह ब्रिज अभी नहीं शुरू हुआ है। हालांकि, इस परियोजना को लेकर लोगों में जितनी उत्सुकता है।
उतना ही कम भरोसा बीएमसी के नवंबर 2025 की तय समयसीमा पर है और लोगों का भरोसा ना करना एक बार फिर सही साबित हुआ है। क्योंकि नवंबर में यह ब्रिज शुरू होने वाला नहीं है। इसका काम अधर में लटका हुआ है। वाहन चालक ट्रैफिक जाम का सामना कर रहे हैं। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
यह ब्रिज का काम कब तक पूरा होगा। यह सवाल पूछने पर बीएमसी अधिकारी जवाब देने से कतरा रहे हैं। बीएमसी के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चुनाव के बाद ही अब इस ब्रिज का काम पूरा हो सकता है, लेकिन देरी का कारण क्या है वह नहीं बता सके। बता दें कि मृणाल ताई ब्रिज गोरेगांव पूर्व में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को पश्चिम में राम मंदिर जंक्शन से जोड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra 11th Admission: महाराष्ट्र 11वीं की पहली अलॉटमेंट लिस्ट कल; जानें कैसे करें कॉलेज में प्रवेश पक्का
रात 11:25 के बाद राम भरोसे नवी मुंबई: वाशी-ठाणे मार्ग पर ट्रेनों की कमी से हजारों मुसाफिरों की बढ़ी मुश्किले
हिंगोली में एम्बुलेंस को डीजल न मिलने से गर्भस्थ शिशु की मौत, मंत्री अबिटकर ने किया मामले की जांच का वादा
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
बेहद धीमी गति से चल रहा निर्माण कार्य
हालांकि, इस फ्लाईओवर को और 750 मीटर आगे जोगेश्वरी के रिलीफ रोड तक बढ़ाया जाना था, ताकि वाहन राम मंदिर रोड, एसवी रोड और लिंक रोड की ट्रैफिक से आसानी से गुजर सकें, मूल रूप से इस विस्तार को मुख्य फ्लाईओवर के साथ 2016 में शुरू करने की योजना थी, लेकिन यह योजना इस आशंका के कारण अटक गई कि डिजाइन से एसवी रोड पर ट्रैफिक और बढ़ जाएगा, अंततः 2018 में इसे मंजूरी मिली, लेकिन कार्यदिश जारी होने में एक और साल लग गया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, देरी के बावजूद निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, बीएमसी के पुल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, देरी का कारण यह था कि वहां मौजूद यूटिलिटी लाइनों को स्थानांतरित करना पड़ा और विभिन्न विभागों से कई अनुमतियां लेनी पड़ीं, भारी ट्रैफिक प्रवाह के चलते कार्य केवल टुकड़ों में ही किया जा सका, यह ब्रिज सड़क स्तर पर स्थित दो नदियों, बालबाट नदी और ओशिवरा नदी पर बने पुलों के ऊपर से गुजरता है।
ये भी पढ़ें :- AI और इन्फ्रास्ट्रक्चर से बदलाव, CM Fadnavis ने बताया कैसे महाराष्ट्र बनेगा नया आर्थिक हब
वाहन सीधे वेस्टर्न एक्सप्रेस हायवे तक जा सकेंगे
अधिकारी ने बताया, “2018 में ओशिवरा नदी पर बना पुल जर्जर घोषित किया गया था। इसलिए हमे उसे फिर से बनाना पड़ा, लेकिन उस मार्ग पर ट्रैफिक बहुत अधिक होने के कारण हमें काम चरणों में करना पड़ा, जिससे समय और मेहनत दोनों दोगुनी हो गई। हमने पुल के एक हिस्से का पुनर्निर्माण किया, जिसे पिछले साल के मानसून के बाद खोला गया और अब हम दूसरे हिस्से पर काम कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान हमने यह सुनिश्चित करना चाहा कि दोनों पुल खाड़ी पर बना पुल और विस्तार मार्ग एक ही आधार स्तंभ पर टिक हो। अधिकारी ने आगे बताया कि यह फ्लाईओवर प्रस्तावित वसौवा-दहिसर कोस्टल रोड से भी संपर्क प्रदान करेगा, ओशिवरा के पास मिल्लत नगर में एक इंटरचेंज बनाया जाएगा, जो इस चौराहे से कुछ ही मिनटों की दूरी पर होगा, उसके बाद वाहन सीधे वेस्टर्न एक्सप्रेस हायवे तक जा सकेंगे, उम्मीद जताई जा रही है कि निकट भविष्य में लोखंडवाला और ओशिवरा से पूर्व की ओर जाने वाले यात्रियों की यह फ्लाईओवर विस्तार कम से कम 15 मिनट का सफर बचाने में मदद करेगा।
Why hasnt the mrinal tai gore flyover been completed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














