रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया राघव शर्मा का नाम, कौन हैं फडणवीस के साथ फोटो में दिखे ये शख्स?

Who Is Raghav Sharma: रोहित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राघव शर्मा चर्चा में हैं। जानिए कौन हैं राघव शर्मा, जिनका नाम VSR विवाद में आया और जिनका बॉलीवुड की फिल्मों व म्यूजिक वीडियो से कनेक्शन है।
Rohit Pawar Fadnavis VSR Controversy Raghav Sharma Connection
रोहित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है।

  • उन्होंने CM देवेंद्र फडणवीस और वीएसआर कंपनी के संबंधों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीके सिंह के बेटे की शादी का वीडियो भी दिखाया गया।

Rohit Pawar Fadnavis VSR Controversy Raghav Sharma Connection: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों अजित पवार विमान हादसे की जांच को लेकर घमासान मचा हुआ है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने 16 नवंबर को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और VSR कंपनी के मालिक वीके सिंह के कथित संबंधों पर सवाल उठाए।

इस दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो भी दिखाए। इन्हीं वीडियो में फडणवीस के साथ नजर आए राघव शर्मा का नाम अब चर्चा का विषय बन गया है। आखिर कौन हैं राघव शर्मा और उनका मनोरंजन जगत से क्या संबंध है?

फिल्मी दुनिया से जुड़ा है राघव शर्मा का नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव शर्मा बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े फिल्म निर्माता और कास्टिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ बतौर सहायक की थी। इसके बाद उन्होंने कास्टिंग और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में काम किया। फिल्म हेट स्टोरी 4 में भी उनका नाम कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर दर्ज है।

राघव शर्मा का नाम कुछ चर्चित म्यूजिक वीडियो के निर्माण से भी जुड़ा है। इनमें श्रेया घोषाल और मोरक्को के गायक साद लामजार्रेद का गाना गुली माता खास है। इसके अलावा होमा डोल और यिम्मी यिम्मी जैसे म्यूजिक वीडियो में भी उन्होंने निर्माता और सह-निर्माता के रूप में काम किया है। साल 2025 में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत में भी उनका नाम सह-निर्माता के रूप में दर्ज है।

Rohit Pawar Fadnavis VSR Controversy Raghav Sharma Connection
जय पवार के पास भी हैं VSR के खिलाफ सबूत! रोहित पवार का दावा, पूछा- वीडियो डिलीट क्यों किया?

अमृता फडणवीस के साथ भी सामने आई सार्वजनिक मौजूदगी

राघव शर्मा का नाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी और गायिका अमृता फडणवीस के साथ भी सार्वजनिक कार्यक्रमों के संदर्भ में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृता फडणवीस ने राघव शर्मा के जन्मदिन के मौके पर आयोजित पार्टी में शिरकत की थी। रिपोर्ट में दोनों के बीच मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के जरिए परिचय का भी उल्लेख है। हालांकि, इससे किसी व्यावसायिक या राजनीतिक साझेदारी की पुष्टि नहीं होती।

Rohit Pawar Fadnavis VSR Controversy Raghav Sharma Connection
राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

रोहित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों आया नाम?

रोहित पवार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि राघव शर्मा, VSR कंपनी के मालिक वीके सिंह के बेटे रोहित सिंह के करीबी मित्र हैं। उन्होंने 21 नवंबर 2024 को जयपुर में हुई रोहित सिंह की शादी का वीडियो और तस्वीरें दिखाईं। उनके मुताबिक, इस कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस और राघव शर्मा भी मौजूद थे। रोहित पवार ने यह भी दावा किया कि राघव शर्मा फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में भी दिखाई दिए थे।

रोहित पवार का सवाल है कि VSR कंपनी और उसके मालिकों के साथ कथित नजदीकी के बीच अजित पवार विमान हादसे की जांच में पारदर्शिता कैसे सुनिश्चित होगी? उन्होंने मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग भी दोहराई। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मुख्यमंत्री पर विमान हादसे में सीधे शामिल होने का आरोप नहीं लगा रहे हैं।