मुंबई से बिहार-राजस्थान जाने वालों के लिए खुशखबरी, स्पेशल ट्रेनों का संचालन नवंबर तक बढ़ा, कल से होगी बुकिंग

Western Railway Special Trains: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे सितंबर से नवंबर 2026 तक बढ़ाए हैं। विस्तारित ट्रेनों की बुकिंग 11 सितंबर से होगी।
Western Railway Special Trains Extended Till November
पश्चिम रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Western Railway Special Trains Extended Till November: यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विभिन्न गंतव्यों के लिए संचालित की जा रही स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, कई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन सितंबर से नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

1 नवंबर तक विस्तारित ट्रेन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04828 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 4 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं। वापसी में ट्रेन संख्या 04827 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस के फेरे 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विस्तारित रहेंगे।

इसी तरह ट्रेन संख्या 04728 वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक और ट्रेन संख्या 04727 हिसार-वलसाड 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक चलेगी।

बिहार जाने वाली स्पेशल

बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। ट्रेन संख्या 09045 उधना-मधुबनी का संचालन 27 सितंबर और 09046 मधुबनी-उधना का संचालन 28 सितंबर तक बढ़ाया गया है। वहीं 09151 उधना-मधुबनी के फेरे 30 सितंबर तथा 09152 मधुबनी-उधना के फेरे 2 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।

इसके अलावा 09047 उधना-झंझारपुर 27 सितंबर और 09048 झंझारपुर-उधना 28 सितंबर तक चलेगी। 09031 उधना-हसनपुर रोड के फेरे 27 सितंबर और 09032 हसनपुर रोड-उधना के फेरे 29 सितंबर तक बढ़ाए गए हैं।

Western Railway Special Trains Extended Till November
ठाणे के सार्वजनिक मंडलों में अश्लील गाने और वीडियो पर लगे रोक, शिवसेना (उद्धव गुट) ने CM फडणवीस को लिखा पत्र

अहमदाबाद-दरभंगा 27 नवम्बर तक

सबसे लंबी अवधि के विस्तार में ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 27 नवंबर तक तथा 09466 दरभंगा-अहमदाबाद के फेरे 30 नवंबर 2026 तक विस्तारित किए गए हैं।

प्रयागराज जंक्शन की जगह सूबेदारगंज में ठहराव

पश्चिमी रेलवे ने बताया कि न्यू वेस्ट केबिन और प्रयागराज जंक्शन के बीच कॉरिडोर ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 09031/09032 क्रमशः 20 सितंबर और 22 सितंबर 2026 से प्रयागराज जंक्शन के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहरेगी।

Western Railway Special Trains Extended Till November
Maharashtra Top 10 News: अबू सलेम को नहीं मिलेगी रिहाई, शिंदे सेना को ठाणे में झटका; पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

11 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

विस्तारित फेरों वाली 04828, 04728, 09045, 09151, 09047, 09031 और 09465 ट्रेनों की बुकिंग 11 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com