मुंबई लोकल में महिला सुरक्षा और बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा, पश्चिम रेलवे ने तैनात किया बैटमैन 3.0 दल

Mumbai Local Train Women Safety: पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल ने रात 9 से सुबह 6 बजे तक स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व टिकट जांच के लिए 'बैटमैन 3.0' विशेष दल चर्चगेट से विरार के बीच तैनात किया है।
Crackdown on women's safety and ticketless travelers in Mumbai local trains
मुंबई लोकल ट्रेनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Western Railway Batman 3.0 Team: मुंबई में रात के समय बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने और महिला यात्रियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल ने 'बैटमैन 3.0' विशेष दल तैनात करने का फैसला किया है। यह दल चर्चगेट से विरार के बीच रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक स्टेशनों और लोकल ट्रेनों में गश्त करेगा।

टिकट जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों और अवैध गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी। पश्चिम रेलवे के उपनगरीय मार्ग पर रात के समय टिकट जांच कम होने से बिना टिकट या अनियमित यात्रा के मामले सामने आते हैं। साथ ही रात में स्टेशन परिसर में अवैध गतिविधियों की आशंका को देखते हुए यह विशेष पहल की गई है।

लोकल में महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

इस दल की जिम्मेदारी केवल टिकट जांच तक सीमित नहीं होगी। संदिग्ध गतिविधि, खतरे के संकेत या किसी अनुचित घटना की जानकारी मिलते ही दल तत्काल कार्रवाई करेगा। महिला डिब्बों में भीड़, छेड़छाड़ या असुरक्षा से जुड़ी शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Crackdown on women's safety and ticketless travelers in Mumbai local trains
मुंबई में MCA समेत कई फूड जॉइंट्स पर FDA का बड़ा एक्शन, गंदगी और खामियों के चलते लाइसेंस निलंबित

जागरूक भी करेंगे

पश्चिम रेलवे के अनुसार, यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना भी दल की जिम्मेदारी होगी। केवल दंडात्मक कार्रवाई के बजाय यात्रियों से संवाद कर टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, अधिकारियों के मुताबिक, यह दल जल्द सक्रिय होकर रात में विशेष टिकट जांच अभियान शुरू करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com