वियतनाम की दिग्गज कंपनी महाराष्ट्र में करेगी 8.5 अरब डॉलर का निवेश, विन ग्रुप और MMRDA के बीच ऐतिहासिक समझौता
MMRDA Vin Group Maharashtra: वियतनाम का विन ग्रुप महाराष्ट्र में करेगा $8.5 बिलियन का निवेश। सीएम फडणवीस की मौजूदगी में MOU साइन; स्मार्ट टाउनशिप और EV सेक्टर में आएंगे 24,000 से अधिक रोजगार।
- Written By: प्रिया जैस
विन ग्रुप व MMRDA में समझौता (सौजन्य-एक्स)
MMRDA MOU Smart Residential Township: स्थायी नागरिक विकास, औद्योगिक प्रगति और आधुनिक बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए वियतनाम की प्रसिद्ध कंपनी ‘विन ग्रुप जॉइंट स्टॉक कंपनी’ ने महाराष्ट्र में 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर के विशाल निवेश की घोषणा की है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति मैं उद्योग विभाग और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया है कि इस निवेश से राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इस समझौते के तहत विन ग्रुप अगले दो वर्षों में राज्य के लगभग 5,000 एकड़ क्षेत्र पर विभिन्न परियोजनाएं स्थापित करेगा। इसमें मुख्य रूप से ‘स्मार्ट रेजिडेंशियल टाउनशिप’ पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
लगभग 2,700 एकड़ क्षेत्र में विश्व स्तरीय और पर्यावरण के अनुकूल एकीकृत टाउनशिप विकसित की जाएगी। करीब दो लाख की आबादी की क्षमता वाली इस टाउनशिप से आधुनिक शहरी विकास को एक नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुंबई और रायगढ़ क्षेत्र भविष्य में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाला सबसे गतिशील शहरी हिस्सा बनेगा।
सम्बंधित ख़बरें
CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
संजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
नागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में खींचतान, अचानक दिल्ली पहुंच गए एकनाथ शिंदे
बड़े पैमाने पर रोजगार और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी
विन ग्रुप के इस भारी-भरकम निवेश से राज्य में लगभग 24,700 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। बुनियादी ढांचे के साथ-साथ राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है।
इसके लिए ‘मोबिलिटी-इज-ए-सर्विस’ प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा। साथ ही, ‘वी ग्रीन’ के माध्यम से पूरे राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क का जाल बिछाया जाएगा, जिससे प्रदूषण मुक्त परिवहन को गति मिलेगी।
🇮🇳 🤝 🇻🇳 CM Devendra Fadnavis presided over the MoU signing and exchange between the Government of Maharashtra (Industries Dept), Mumbai Metropolitan Region Development Authority MMRDA and VIN Group (Vietnamese conglomerate).
This landmark $6.5 Billion (₹60,000+ Cr) MoU is… pic.twitter.com/nP6uhkOM7z — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 8, 2026
स्वास्थ्य, शिक्षा व ऊर्जा क्षेत्र का कायाकल्प
सामाजिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विन ग्रुप ‘विन स्कूल’ के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूल और ‘विनमेक’ के जरिए मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करेगा, स्वच्छ ऊर्जा को प्राथमिकता देते हुए 1,200 एकड़ जमीन पर 500 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए 865 एकड़ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का थीम पार्क, चिड़ियाघर और सफारी परियोजना बनाने की योजना है।
यह भी पढ़ें – बारामती में सियासी बवाल, खड़गे-राहुल के दरबार पहुंचीं सुनेत्रा पवार, क्या निर्विरोध होगा चुनाव?
निवेशकों को सरकार का पूर्ण सहयोग
मुख्यमंत्री के शासकीय निवास ‘वर्षा’ में आयोजित इस कार्यक्रम में एमएमआरडीए आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव पी। अनबलगन और विन ग्रुप के सीईओ फरम सान्ह चाउ ने समझौते पर हस्ताक्षर किए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निवेशकों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की पूरी मशीनरी उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगी, उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन किसी भी समस्या को हल करने में सक्षम है और निवेशकों को कोई भी कठिनाई होने पर सीधे संपर्क करने का आह्वान किया।
