महाराष्ट्र में सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन, मराठी के लिए आज गरजेंगे ठाकरे ब्रदर्स

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में ठाकरें बंधु आज एक मंच पर साथ नजर आएंगे। वर्ली में मनसे और शिवसेना यूबीटी द्वारा आयोजित विजय रैली आयोजित की होगी। हालांकि, इस रैली में शरद पवार शामिल नहीं होंगे।
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में ठाकरें बंधु आज एक मंच पर साथ नजर आएंगे। वर्ली में मनसे और शिवसेना यूबीटी द्वारा आयोजित विजय रैली आयोजित की होगी। हालांकि, इस रैली में शरद पवार शामिल नहीं होंगे।
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित होने वाला है। आज 20 साल बाद पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे एक मंच पर समर्थकों को साथ संबोधित करते हुए नजर आएंगे। 'महाराष्ट्र में मराठी, मराठी के लिए केवल ठाकरे' नारों के साथ इस जश्न का आयोजन वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में सुबह 11:00 बजे से किया गया है।

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने 17 जून को एक आदेश जारी कर 1 से 5 क्लास तक के छात्रों को तीसरी भाषा के तौर पर हिंदी पढ़ाई पढ़ाने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद ठाकरे बंधुओ ने मिल कर इसका खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसके खिलाफ 5 जुलाई को एक बड़ी सभा का ऐलान किया था।

खास पोस्टर जारी

हालांकि, इससे पहले 29 जून को फडणवीस सरकार ने एक मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए इस फैसले को रद्द कर दिया। ऐसे में अब 5 जुलाई को ठाकरे बंधु ने हिंदी विरोधी विजय दिवस का आयोजन किया है। दोनों भाइयों ने इस कार्यक्रम में आने के लिए लोगों को संयुक्त रूप से निमंत्रण जारी किया है। निकाय चुनाव से पहले ठाकरे ब्रांड का यह बड़ा शक्ति प्रदर्शन है।

यूबीटी ने इस आयोजन के लिए एआई से बनाए गए खास पोस्टर को जारी किया है। पोस्टर में शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे, उद्धव, राज और भगवा झंडा लिए भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इसमें, महाराष्ट्र में मराठी, मराठी के लिए केवल ठाकरे, लिखा है।

शरद पवार नहीं रहेंगे मौजूद

शरद पवार पहले से तय कार्यक्रम की वजह से ठाकरे के कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहेंगे। जयंत पाटिल पार्टी का नेतृत्व करेंगे। हालांकि पवार ने ठाकरे बंधुओं के स्टैंड का खुल कर समर्थन किया है। ठाकरे बंधुओं ने मराठी भाषा के नाम पर सभी दलों से शामिल होने की अपील की है। हालांकि, कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कांग्रेस धर्मसंकट में फंसी हुई है। 479 ने की आत्महत्या लेकिन मुआवजा सिर्फ 176 को, किसानों के सुसाइड पर बड़ा खुलासा

आदित्य ठाकरे ने वर्ली डोम का निरीक्षण किया

शिवसेना नेता और युवा सेना प्रमुख विधायक आदित्य ठाकरे ने कल एनएससीआई डोम वर्ली में आयोजित होने वाली मराठी लोगों की विजय रैली की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस समय शिवसेना नेता सचिव एमपी अनिल देसाई, शिवसेना नेता विधायक एडवोकेट. अनिल परब, शिव सेना के उपनेता विधायक सचिन अहीर, शिव सेना सचिव सूरज चव्हाण, शिव सेना-युवा सेना सचिव विधायक वरुण सरदेसाई, शिव सेना सचिव एडवोकेट। साईनाथ दुर्गे, शिव सेना सचिव सुधीर साल्वी और अन्य शिव सेना और मनसे पदाधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com