विद्याविहार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा, 10 अक्टूबर से शुरू होगी यातायात, एलबीएस मार्ग को मिलेगी बड़ी राहत

Vidyavihar Flyover Opening: मुंबई में विद्याविहार रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 10 अक्टूबर से यह पुल यातायात के लिए खुल जाएगा, जिससे LBS मार्ग पर जाम से राहत मिलेगी।
Vidyavihar flyover construction complete: Traffic to start from October 10
विद्याविहार रेलवे फ्लाईओवर बीएमसी अभिजीत बांगर, अतिरिक्त नगर आयुक्त ने दौरा किया।फोटो सोर्स- X
Published on: 
Updated on: 

Vidyavihar Railway Flyover BMC Abhijit Bangar: मुंबई के घाटकोपर और विद्याविहार इलाके में यातायात की समस्या कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। विद्याविहार रेलवे स्टेशन के मुख्य फ्लाईओवर का प्रमुख निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

अब ध्वनि अवरोधक लगाने का काम अंतिम चरण में है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, 10 अक्टूबर तक फ्लाईओवर को यातायात के लिए पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग और लालबहादुर शास्त्री मार्ग के बीच आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।

650 मीटर लंबा है दो लेन वाला फ्लाईओवर

विद्याविहार फ्लाईओवर की कुल लंबाई 650 मीटर है और इसमें दो लेन बनाई गई हैं। रेलवे पटरियों के ऊपर 100 मीटर लंबा पुल तैयार किया गया है। इसके अलावा, पूर्व दिशा में 220 मीटर और पश्चिम दिशा में 330 मीटर लंबे पहुंच मार्ग बनाए गए हैं। इस संरचना से रेलवे स्टेशन के दोनों ओर सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

बीएमसी अधिकारियों ने किया निरीक्षण

अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल शुरू होने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बीएमसी और यातायात पुलिस के बीच समन्वय पर जोर दिया, ताकि फ्लाईओवर चालू होने के बाद वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रहे और आसपास के मार्गों पर अनावश्यक जाम की स्थिति न बने।

Vidyavihar flyover construction complete: Traffic to start from October 10
छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका में 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई ठप, जानें कब तक रहेंगे नल सूखे

स्टेशन तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग तैयार

मुंबई फ्लाईओवर से रेलवे स्टेशन के फुटपाथ तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग भी बनाया गया है। इसके साथ ही दोनों ओर टिकट खिड़की कक्ष, स्टेशन मास्टर कार्यालय और सीढ़ियों का पुनर्निर्माण किया गया है। रंगरोगन, सड़क निर्माण और अन्य अंतिम कार्य भी पूरे किए जा चुके हैं।

Vidyavihar flyover construction complete: Traffic to start from October 10
घाटकोपर STP से समुद्र होगा साफ, 31 दिसंबर तक पाइपलाइन और मार्च 2027 तक प्रोजेक्ट कंप्लीट करने का लक्ष्य

घाटकोपर और विद्याविहार के यात्रियों को मिलेगी राहत

फ्लाईओवर शुरू होने से रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग और लालबहादुर शास्त्री मार्ग के बीच आवागमन अधिक सुविधाजनक हो सकता है। इससे स्थानीय वाहन चालकों और रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यातायात के लिए फ्लाईओवर खोलने की वास्तविक स्थिति बीएमसी की अंतिम घोषणा पर निर्भर करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com