मुंबई दौरा पूरा कर लौटे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अंबानी-टाटा से लेकर सीएम फडणवीस से की मुलाकात

US Ambassador Sergio Gor Mumbai Visit: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का मुंबई दौरा। फडणवीस, अंबानी और टाटा से मुलाकात। व्यापार, तकनीक और सप्लाई चेन पर चर्चा। जानें भारत-अमेरिका रिश्तों का नया मोमेंटम।
US Ambassador Sergio Gor concludes successful Mumbai visit.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का मुंबई दौरा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sergio Gor Devendra Fadnavis Meeting: अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने अपने पहले मुंबई दौरे का अनुभव साझा किया है। गोर ने मुंबई दौरे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से मुलाकात की।

मुंबई दौरा पूरा करने के बाद अमेरिकी राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुंबई का बहुत सफल दौरा खत्म! सीएम देवेंद्र फडणवीस, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, भारत के फार्मा सेक्टर के एग्जीक्यूटिव और धार्मिक नेताओं के साथ शानदार मीटिंग हुईं। हम व्यापार, तकनीक, शिक्षा, ऊर्जा और मजबूत सप्लाई चेन में मजबूत मोमेंटम बना रहे हैं क्योंकि अमेरिका-भारत साझेदारी लगातार बढ़ रही है!"

भारत-अमेरिका के बीच कड़वाहट

भारत और अमेरिका के रिश्ते इस समय नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत-अमेरिका के बीच कड़वाहट देखने को मिल रही है। हालांकि, अमेरिकी विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप के फैसलों से भारत के साथ तनाव पैदा हो रहा है, जो अमेरिका के लिए ही नुकसानदेह है।

अपने मुंबई दौरे की शुरुआत को लेकर सर्जियो गोर ने लिखा था, "मुंबई में अपने पहले दौरे की शुरुआत हमारे वाणिज्य दूतावास से करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमारी समर्पित टीम अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।"

सीएम देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात

इसके अलावा, महाराष्ट्र सीएम के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कर अमेरिकी राजदूत ने लिखा, "आज मेरी महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ एक शानदार मीटिंग हुई। हमने व्यापार और निवेश, एंटरटेनमेंट, तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे खास क्षेत्रों में अमेरिका और महाराष्ट्र के बीच द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी की प्राथमिकता पर चर्चा की। हम साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं।"

वहीं सीएम फडणवीस ने लिखा, "भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का मुंबई में अपने आधिकारिक घर पर स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। सीजी माइकल श्रूडर भी उनके साथ शामिल हुए। हमने महाराष्ट्र और अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ाने और गहरा करने पर बहुत अच्छी चर्चा की। हमने महाराष्ट्र में अमेरिकी निवेश बढ़ाने और महाराष्ट्र की कंपनियों द्वारा अमेरिका में अपनी मौजूदगी बढ़ाने जैसे कई विषयों पर भी चर्चा की।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैंने नवी मुंबई इंटरनेशनल एडुसिटी समेत हमारे कुछ खास और स्ट्रैटेजिक कामों के बारे में बताया। दोनों पक्ष यूएस-महाराष्ट्र पार्टनरशिप को और गहरा करने के लिए और मिलकर काम करने पर सहमत हुए।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com