Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किए लालबाग के राजा के दर्शन, शरद पवार भी पहुंचे सहपरिवार

अमित शाह ने मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन किए। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी धर्मपत्नी सोनल शाह भी माैजूद थीं। अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी थे।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 09, 2024 | 06:27 PM

मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सोर्स: एक्स@AmitShah)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 सितंबर से महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। उन्होंने 8 सितंबर को मुंबई में एक कार्यक्रम में भाग लिया। महाराष्ट्र सहित पूरे देश में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान दूर-दूर से भक्त यहां आकर भगवान गणेश के दर्शन करते हैं। इसी कड़ी में आज यानी 9 सितंबर को अमित शाह ने मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन किए। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी धर्मपत्नी सोनल शाह भी माैजूद थीं

मुंबई के लालबाग इलाके में सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी थे। शाह बाद में बांद्रा वेस्ट गणेश पंडाल भी गए, जो भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार से संबद्ध है।

गणपति बाप्पा मोरया🙏 दशकों से मेरे जैसे असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मुंबई के प्रसिद्ध ‘लाल बाग के राजा’ का आज दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

सम्बंधित ख़बरें

‘मैंने CM रहते कभी उन्हें डिप्टी सीएम नहीं समझा’, फडणवीस से टकराव की खबरों पर शिंदे का बड़ा बयान

मुंबई के विकास की शुरुआत नागपुरकरों ने की, CM फडणवीस ने गिनाया हिसाब, राज ठाकरे को दिया करारा जवाब

मैं PM बना तो…‘तर्री-पोहा विद देवाभाऊ’ में बिंदास बोले फडणवीस, कहा- विकास का ‘निबंध’ रोज लिखता हूं

ठाणे के लिए फडणवीस का मेगा प्लान: जल्द पूरा होगा मेट्रो का जाल, वॉटर टैक्सी से खत्म होगा ट्रैफिक जाम

विघ्नहर्ता श्री गणपति बाप्पा सभी का कल्याण करें। pic.twitter.com/zdEV5V25B4 — Amit Shah (@AmitShah) September 9, 2024

शिंदे और फडणवीस के घर भी पहुंचे

इससे पहले सुबह, गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्री शिंदे और फडणवीस के आधिकारिक आवास पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन किए। यह मुंबई में शाह के दौरे का दूसरा दिन है। रविवार रात को उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे के साथ ही उपमुख्यमंत्री फडणवीस और अजित पवार से मुलाकात की थी।

शरद पवार ने भी किए लालबाग के राजा के दर्शन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को मुंबई में प्रसिद्ध लालबाग के राजा गणेश पंडाल जा कर गणेश भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। शरद पवार अपने दामाद सदानंद सुले और नातिन रेवती के साथ लालबागचा राजा के पंडाल में गए।

मुंबईच्या गणेशोत्सवाचं वैभव गिरणगावात पाहायला मिळत. आज कुटुंबीयांसह इथल्या लालबागच्या राजाचं मनोभावे दर्शन घेतलं. बळीराजाच्या आणि जनसामान्यांच्या प्रश्नांवर लढण्याचं बळ मिळो, अशी लालबागच्या राजाचरणी प्रार्थना केली. pic.twitter.com/X8AYS62RxY — Sharad Pawar (@PawarSpeaks) September 9, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘‘मुंबई के गणेश उत्सव की धूम गिरगांव में देखी जा सकती है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूरे दिल से लालबागचा राजा पंडाल के दर्शन किए। मैंने किसानों तथा आम लोगों के हितों के लिए लड़ने की शक्ति पाने की प्रार्थना की।”

शरद पवार कर रहे दिखावा

भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर ने पवार के लालबागचा राजा पंडाल में जाने को ‘‘दिखावा” बताया। दरेकर ने दावा किया कि ‘‘पवार कई वर्षों बाद मंदिर गए हैं और वह भी राजनीतिक कारणों से। उनका पंडाल में जाना बड़ा दिखावा है। पवार ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं जहां वक्ताओं ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है लेकिन उन्होंने कभी उनका विरोध नहीं किया।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Union home minister amit shah visited lalbagh ka raja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2024 | 05:50 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Devendra Fadnavis
  • Ganesh Utsav
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.