Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्धव के साथ हुआ विश्वासघात, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘ठाकरे फिर बनेंगे CM’

महाराष्ट्र की सियासत पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बड़ा बयान दिया है। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित मातोश्री में पहुंचे। पूर्व सीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है। वे उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री के पद पर बैठे देखना चाहते हैं।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 15, 2024 | 07:25 PM

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और ठाकरे परिवार (फोटो: पीटीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. महाराष्ट्र की सियासत पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बड़ा बयान दिया है। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित मातोश्री में पहुंचे। पूर्व सीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है। वे उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री के पद पर बैठे देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि किसका हिंदुत्व असली है? यह जानने के लिए जिसके साथ विश्वासघात हुआ है, वह असली हिंदू है। जिसने विश्वासघात किया है, वह असली हिंदू नहीं है। हमें उनके साथ हुए विश्वासघात पर दुख है। शंकराचार्य ने कहा कि हम हिंदू धर्म का पालन करते हैं। हम ‘पुण्य’ और ‘पाप’ में विश्वास करते हैं। ‘विश्वासघात’ को सबसे बड़े पापों में से एक कहा जाता है, वही उद्धव ठाकरे के साथ हुआ है। उन्होंने मुझे बुलाया, मैं आया। उन्होंने स्वागत किया। हमने कहा कि हमें उनके साथ हुए विश्वासघात पर दुख है।

उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है. विश्वासघात करने वाला हिन्दू नहीं हो सकता है. :- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी pic.twitter.com/GXGqxDX0o8 — Ranvijay Singh (@ranvijaylive) July 15, 2024

सम्बंधित ख़बरें

शर्मिला गायकवाड़ बनीं ठाणे की 23वीं मेयर पर नहीं लिया ऑफिस का चार्ज, कहा- ‘भाई’ के आने पर ही कुर्सी पर बैठूंगी

Thane District की तीन मनपाओं में महिला महापौर, शिंदे ने बिना आरक्षण दिखाया भरोसा

धर्मवीर आनंद दिघे के विचारों की विरासत को आगे बढ़ाएंगे, सफलता निश्चित है : उपमुख्यमंत्री शिंदे

Thane News: मलंगगढ़ पहुंचे उपमुख्यमंत्री शिंदे, कानूनी विवाद पर जताई जल्द समाधान की उम्मीद

महाराष्ट्र की जनता पीड़ित

उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र की जनता इस बात से पीड़ित है। सभी के मन में इस बात का दर्द है। चुनाव में इस बात का पता भी चल चुका है। उन्होंने जब तक फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आप विराजमान नहीं हो जाते हैं, तब हम लोगों के मन का जो दर्द है, वो दूर नहीं हो सकता है। अब तो ये बात प्रमाणित हो चुकी है कि महाराष्ट्र की जनता इस बात को मानती है कि उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है।

जनता का अनादर करना ठीक नहीं

सरस्वती ने कहा कि जनता का अनादर करना ठीक नहीं है। जनता जिसके लिए बहुमत देती है, उसे उसके समय तक के लिए बनाए रखना चाहिए। बीच में सरकार को तोड़ देना और जनमत का अनादर करना अच्छी बात नहीं है। हमें राजनीति से लेना-देना नहीं है, लेकिन विश्वासघात को पाप बताया गया है। इस बारे में कौन बोलेगा? क्या राजनेता बोलेगा? इस पर तो कोई धर्माचार्य ही बोल सकता है।

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे की बगावत के कारण जून 2022 में राज्य में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। बाद में शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए थे।

Uddhav was betrayed shankaracharya avimukteshwaranand said thackeray will become cm again

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2024 | 07:07 PM

Topics:  

  • Avimukteshwaranand
  • Eknath Shinde
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.