उद्धव–राज में बन गई बात…मुंबई समेत 6 नगर निगम चुनाव मिलकर लड़ेंगे, फॉर्मूला भी फाइनल
BMC Elections: उद्धव व राज ठाकरे में समझौता हो गया है। दोनों नेता मिलकर मुंबई सहित 6 नगर निगम चुनाव लड़ेंगे। ठाणे व कल्याण–डोंबिवली में सीट बंटवारे की जिम्मेदारी प्रमुख नेताओं को दी गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे
Maharashtra Politics: यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे व मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बीच मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ने पर बात बन गई है। मुंबई समेत 6 नगर निगम के चुनाव दोनों भाई साथ-साथ लड़ेंगे। इनमें मुंबई की बीएमसी के अलावा कल्याण–डोंबिवली, नवी मुंबई, ठाणे, नाशिक व पुणे के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के इलेक्शन शामिल हैं। गुरुवार को दोनों ठाकरे बंधुओं ने चुनाव पर रणनीति बनाने के लिए डेढ़ घंटे तक चर्चा की थी, जिसके बाद बड़ा फॉर्मूला फाइनल हो गया है।
ठाणे में विचारे–जाधव को अहम जिम्मेदारी
जानकारी के मुताबिक, ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए शिवसेना यूबीटी से पूर्व सांसद राजन विचारे और मनसे से अविनाश जाधव को अहम जिम्मेदारी दी गई है।
जबकि कल्याण–डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के बारे में योजना बनाने की जिम्मेदारी यूबीटी विधायक वरुण सरदेसाई व मनसे के पूर्व विधायक राजू पाटिल को दी गई है। इन सब पर यूबीटी की तरफ से आदित्य ठाकरे व मनसे की तरफ से राज पुत्र अमित ठाकरे की भी नजर होगी।
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे के घर पहुंचे बिन बुलाए मेहमान, सीधे बाल्कनी में जमाया डेरा; पुलिस और फायर ब्रिगेड के छूटे पसीने
जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं… सीएम देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर तीखा पलटवार
…और कितनी बलि लेगी सरकार? धर्मेंद्र प्रधान पर उद्धव ठाकरे का तीखा हमला, इस्तीफे की उठाई मांग
भाजपा के ढोंग को जवाब देने का वक्त आ गया, नागपुर में महाआरती के बाद बरसे उद्धव ठाकरे; देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
यह भी पढ़ें- समृद्धि महामार्ग पर मौत का तांडव! 88% लोगों की नहीं बची जान, 22 महीनों में 254 मौतें, पढ़िए रिपोर्ट
2017 के म्युनिसिपल चुनावों में तस्वीर अलग थी। उस समय संयुक्त शिवसेना ने मिलकर 84 सीटें, बीजेपी ने 82 सीटें और मनसे ने 7 सीटें जीती थीं। हालांकि, अब राज्य के राजनीतिक हालात पूरी तरह बदल गए हैं।
