-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Thackeray Made A Big Disclosure About The Face Of The Chief Minister Post Of Mva
MVA के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा खुलासा, बताया इस उम्मीदवार का करेंगे समर्थन
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को सीएम पद के चेहरे को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र को ‘बचाने' के लिए विपक्षी गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) द्वारा घोषित मुख्यमंत्री के किसी भी चेहरे का समर्थन करेंगे।

उद्धव ठाकरे (सोर्स: एक्स@ShivSenaUBT_)
मुंबई: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। अब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान कभी भी हो सकता है। ऐसे में राज्य की सभी पार्टियां अपनी चुनावी तैयारी को अंतिम रूप दे रही हैं। विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी में बैठकों को दौर शुरू हैं। वहीं सीएम के चेहरे को लेकर दोनों ही गठबंधनों में सस्पेंस बरकरार है।
इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को सीएम पद के चेहरे को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र को ‘बचाने’ के लिए विपक्षी गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) द्वारा घोषित मुख्यमंत्री के किसी भी चेहरे का समर्थन करेंगे।
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार संभवत: अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विज्ञापनों के जरिए फर्जी विमर्श प्रस्तुत करने की कोशिश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
शिवाजी पार्क से आज निकलेगा ठाकरे बंधुओं का अभिनंदन मोर्चा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साझा संदेश
एक मच्छर आदमी को…, धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, फ़िल्मी डायलॉग से कसा तंज
तिरंगा मोर्चा नहीं होगा रद्द, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन, ठाकरे बंधुओं का ऐलान
मुंबई में ठाकरे बंधुओं का तिरंगा मार्च: फ्री बाईक सेवा और 700 वॉलंटियर्स, जानें MNS ने की खास प्लानिंग
यह भी पढ़ें:– निर्वाचन आयोग का कांग्रेस को करारा जवाब, कहा- हरियाणा में नतीजों को अपडेट करने में देरी का आरोप बेबुनियाद
लाडकी बहिन योजना की आलोचना की
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाडकी बहिन’ योजना की आलोचना करते हुए दावा किया कि सरकार लोगों को उन्हीं का पैसा (योजना के माध्यम से) देकर ‘‘महाराष्ट्र धर्म” के साथ विश्वासघात करने के लिए मजबूर कर रही है। महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है।
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले महीने चुनाव होने की संभावना है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘‘मैं महाराष्ट्र को बचाने के लिए कांग्रेस या शरद पवार की एनसीपी द्वारा घोषित किसी भी मुख्यमंत्री चेहरे का समर्थन करूंगा।”
यह भी पढ़ें:– जम्मू कश्मीर में जीत के बाद उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बोले- पिछले 5 साल में नेशनल कॉन्फ्रेंस को खत्म करने की काेशिश की गई
पहले किया था विराेध
बता दे कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे का इस बात का जोर था कि अगस्त में चुनाव के बाद सबसे अधिक सीट जीतने वाले दल द्वारा मुख्यमंत्री चुने जाने के बजाय विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी को चुनाव में जाने से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा था कि वह कांग्रेस या राकांपा (एसपी) द्वारा घोषित किसी भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।
Uddhav thackeray made a big disclosure about the face of the chief minister post of mva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Jul 26, 2026 | 10:57 AMPhoto: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Jul 26, 2026 | 10:54 AMठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
Jul 26, 2026 | 10:54 AMAunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Jul 26, 2026 | 10:46 AMनासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














