कोरोना में मोदी-शाह ने रोकी थी ट्रेन, उद्धव ठाकरे बोले, पूरे देश के लोगों को भुगतना पड़ा भारी खामियाजा

Uddhav Thackeray Replies to Amit Shah Statement: अमित शाह के बयान पर उद्धव ठाकरे का पलटवार। बोले- अजीत पवार पर घोटाले का आरोप लगाने वालों को उनकी मूर्ति के सामने माफी मांगनी चाहिए।
Uddhav Thackeray hit back at Amit Shah's statement regarding the COVID-19 period
उद्धव ठाकरे सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • उद्धव ठाकरे ने अमित शाह के कोरोना काल वाले बयान पर किया पलटवार।

  • बोले- कोरोना में ट्रेनें बंद होने से लाखों मजदूरों को हुई परेशानी।

  • अजीत पवार पर पुराने आरोपों को लेकर शाह से माफी मांगने की मांग की।

Uddhav Thackeray Attacks Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोराना काल में उद्धव गायब थे, जबकि अजीत पवार मंत्रालय में डटे रहते थे। उद्धव ने शाह की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि पीएम मोदी और शाह ने देशभर में ट्रेनें बंद करवा दीं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। लाखों श्रमिकों को परेशानियां उठानी पड़ी। बीजेपी शासित राज्यों में बहती। लाशें देश ने देखी हैं।

शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर स्मृति स्थल पर मंगलवार को उद्धव और राज सहित ठाकरे परिवार और बड़ी संख्या में शिवसैनिकों व मनसे कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्धव ने शाह और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। दरअसल पुणे में शाह ने सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार की मूर्ति का अनावरण किया।

शाह ने इस कार्यक्रम में अप्रत्यक्ष रूप से उद्धव पर निशाना साधा था। उन्होंने अजीत पवार की प्रशंसा करते हुए कहा था कि दादा एक साहसी और निडर नेता थे। कोरोना काल के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री से संपर्क नहीं हो पाता था, लेकिन अजीत पवार मंत्रालय में डटे रहते थे। जब हमें दिल्ली से संपर्क करना होता था तो दादा सुबह 7 बजे भी फोन पर उपलब्ध रहते थे।

नाक रगड़कर मांगें माफी

इसके जवाब में उद्धव ने कहा कि शाह का बयान कोई ब्रह्मवाक्य नहीं है, बल्कि उनके मुंह पर तमाचा है। चूंकि उनके पास अपनी उपलब्धियों के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए झूठ बोलकर उन्हें घसीटा जा रहा है।

जिन्होंने अजीत दादा के जिंदा रहते उन पर आरोप लगाए थे। उन पर घोटाले का आरोप लगाने वाले आज उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को उनके मेमोरियल का उद्घाटन किया। शाह को आधी रात को या कभी भी दादा की मूर्ति के सामने जाकर नाक रगडकर माफी मांगनी चाहिए।

Uddhav Thackeray hit back at Amit Shah's statement regarding the COVID-19 period
भंडारा में मासूम की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग के दावे पर ग्रामीणों को संदेह

कोरोना काल के हालात का किया जिक्र

कोरोना काल में मुंबई शहर से यूपी गए लोग वहां के हालात देखकर गुस्सा हो गए थे। उन्हें एहसास हुआ कि मुंबई में उनके राज्य से कितने बेहतर हालात हैं। जब कोविड नहीं था, तब भी बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में 70 बच्चों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई थी। कोरोना काल में गंगा में लाशें तैर रही थी और गुजरात में सरेआम चिताएं जलाई जा रही थीं।

Uddhav Thackeray hit back at Amit Shah's statement regarding the COVID-19 period
Maharashtra Government: नक्सलियों के हथियार बताओ, इनाम पाओ, महाराष्ट्र कैबिनेट की नई घोषणा

महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी गर्मी

अमित शाह के बयान और उद्धव ठाकरे के जवाब के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। अजीत पवार की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से शुरू हुआ यह विवाद अब कोरोना काल के प्रबंधन और बीजेपी के पुराने राजनीतिक रुख तक पहुंच गया है।