-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Thackeray Enjoying Naresh Mhaske Lashed Out Shiv Sena Ubt In Pahalgam Terror Attack
‘ठंडी हवा का मजा ले रहे ठाकरे’, पहलगाम हमले को लेकर यूबीटी पर बरसे म्हस्के, गिनवाए पीएम और शिंदे के एक्शन
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: देश में इतना बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है लेकिन इस बीच विपक्ष शिवसेना यूबीटी प्रमुख और उनका परिवार कही नजर नहीं आ रहा हैं। इस पर नरेश म्हस्के ने जमकर हमला बोला है।

नरेश म्हस्के और उद्धव-आदित्य ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद पर्यटकों की महाराष्ट्र वापसी के प्रयासों को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ महायुति में शामिल भाजपा और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना द्वारा किये जा रहे दावों से प्रतीत होता है कि उनमें श्रेय लेने की होड मची है। इस बीच शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने विपक्ष पर भी हमला बोला है।
इस बीच शिवसेना ने इस मुद्दे पर प्रतिद्वंद्वी उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) पर निशाना साधा है। पहलगाम आतंकी हमले के दौरान उद्धव ठाकरे और उनका परिवार देश से बाहर हैं। इस पर नरेश म्हस्के ने यूबीटी पर हमला बोला है। लोकसभा सदस्य नरेश म्हस्के ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी विदेश यात्रा बीच में ही छोड़ दी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम पहुंच गए, जबकि एकनाथ शिंदे राहत कार्यों का नेतृत्व करने और मराठी पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत श्रीनगर पहुंच गए।”
ठाकरे परिवार ने क्या किया? – नरेश म्हस्के
नरेश म्हस्के ने कहा, “लेकिन ठाकरे परिवार ने क्या किया? वे यूरोप की ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं। क्या उन्होंने कश्मीर में फंसे हमारे लोगों के लिए एक बोतल पानी भी भेजा है?” म्हस्के ने कहा कि चाहे वह इरशाल किला त्रासदी हो, कोल्हापुर और केरल में बाढ़ हो या अब श्रीनगर के हालात हो, शिंदे हमेशा लोगों के साथ खड़े रहे हैं। म्हस्के ने उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख की प्रशंसा करते हुए कहा, “वह बालासाहेब ठाकरे की सच्ची विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।” दक्षिण कश्मीर के पर्यटन केंद्र पहलगाम के निकट बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए। इनमें अधिकतर पर्यटक थे।
सम्बंधित ख़बरें
CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
नागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता
‘हिम्मत है तो इस्तीफा दो, पत्रकारों को धमकी नहीं’, संजय दीना पाटिल को आदित्य ठाकरे ने दी चुनौती
‘अगर दोबारा दिखे तो जान से मार दूंगा…’; पाला बदलने के बाद पत्रकारों पर बुरी तरह भड़के सांसद संजय दीना पाटिल
इस बीच महायुति में कलह के आसार
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने जहां शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा की गई विशेष उड़ानों की व्यवस्था के जरिये अब तक 500 पर्यटकों को राज्य में वापस लाया गया है, वहीं शिवसेना इसका श्रेय शिंदे को दे रही है। शिवसेना ने कहा कि उसके द्वारा चार अलग-अलग उड़ानों से श्रीनगर से 520 यात्रियों को वापस लाया गया है और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यक्तिगत रूप से राहत प्रयासों की निगरानी की। शिंदे के कार्यालय के एक पदाधिकारी ने बताया, “520 पर्यटकों का हवाई खर्च शिवसेना ने वहन किया।”
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इस बीच सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 237 पर्यटकों का एक और जत्था शुक्रवार को महाराष्ट्र पहुंचेगा। इसमें यह भी कहा गया है कि फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन के साथ स्थिति की समीक्षा की। फडणवीस के हवाले से कहा गया है कि अगर बचे हुए पर्यटकों को वापस लाने के लिए और उड़ानों की जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार इसका खर्च उठाएगी। हमले के तुरंत बाद महाराष्ट्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से पर्यटकों को वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए, जिसके लिए बुधवार को फडणवीस ने महाजन को समन्वय का जिम्मा सौंपा। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Uddhav thackeray enjoying naresh mhaske lashed out shiv sena ubt in pahalgam terror attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














