PM Modi करेंगे Mumbai International Cruise Terminal का उद्घाटन, बनेगा ग्लोबल टूरिज़्म हब

PM Narendra Modi आज महाराष्ट्र के मुंबई का दौरा करने जा रहे है। आज पीएम मोदी Mumbai International Cruise Terminal का उद्घाटन करने वाले हैं। ये टर्मिनल ग्लोबल हब बन सकता है।
PM Narendra Modi आज महाराष्ट्र के मुंबई का दौरा करने जा रहे है। आज पीएम मोदी Mumbai International Cruise Terminal का उद्घाटन करने वाले हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

PM Narendra Modi In Mumbai: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उ‌द्घाटन करेंगे, जो शहर को वैश्विक क्रूज पर्यटन का केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम है।

यह सुविधा इंदिरा डॉक पर स्थित है और मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा विकसित की गई है। कुल 556 करोड़ की लागत से बनी यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत विकसित किया गया है। जिसमें जेएम बाजी एंड कंपनी और बॉलार्ड पियर पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की बड़ी भूमिका है।

सालाना 10 लाख यात्रियों को समायोजित करने की योजना

यहां एक साथ पांच क्रूज जहाजों को समायोजित करने की क्षमता है और इसे प्रति वर्ष 10 लाख यात्रियों, यानी प्रतिदिन लगभग 10,000 यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटरों वाला यह टर्मिनल यात्रियों के लिए एक सुगम, कुशल और परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। पार्किंग स्थल पर एक साथ 300 से अधिक वाहन पार्क किए जा सकते हैं। इससे भारत में क्रूज पर्यटन के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने की उम्मीद है। क्रूज संचालन 21 अप्रैल, 2025 को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू हो चुका है। पर पीएम शनिवार को उद्घाटन कर इसे पूरी तरह से सक्रिय करेंगे।

खास बातें

  • प्रति वर्ष 10 लाख यात्रियों, यानी प्रतिदिन लगभग 10,000 यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन
  • 4.15 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला टर्मिनल 300 मीटर लंबे जहाजों को 11 मीटर ड्राफ्ट के साथ संभाल सकता है।
  • इसमें 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर, 22 लिफ्ट, 10 एस्केलेटर होंगे।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com