- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Three New Bridges To Be Built In Malad Jogeshwari Rs 35 Crore Will Be Spent
मालाड, जोगेश्वरी में बनेंगे तीन नए ब्रिज, खर्च होंगे 35 करोड़ रुपए
- Written By: ओम प्रकाश

file
मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पश्चिम उपनगर के मालाड और जोगेश्वरी में तीन नए ब्रिज (New Bridges) बनाने का निर्णय लिया है। इन ब्रिजों पर बीएमसी (BMC) 35 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। वर्तमान में बीएमसी में प्रशासक नियुक्त किया गया है। सभी प्रस्तावों को बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल (BMC Commissioner Iqbal Singh Chahal) द्वारा किया जा रहा है। इन तीन ब्रिजों के लिए प्रशासक ने बिना निविदा निकाले मंजूरी दी है।
कोविड से पहले यानी सितंबर 2019 में तीन ब्रिज और दो पुराने पादचारी पुलों को गिरा कर पुननिर्माण का करने का ठेका बुकोन इंजीनियर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को देने का निर्णय स्थायी समिति ने किया था। जिसकी लागत करीब 31 करोड़ 83 लाख रुपए थी। बरसात को लेकर इस कार्य को 24 महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन तीन साल में उन ब्रिजों में से तीन ब्रिज और एक पादचारी ब्रिज का काम पूरा किर लिया गया है। जबकि एक पादचारी ब्रिज का काम अब भी अधूरा है। यह कार्य शुरु रहते बीएमसी प्रशासन ने बुकोन इंजीनियर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को बिना टेंडर आमंत्रित किए तीन और पुलों के निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कार्य दे दिया गया। खास बात यह कि बीएमसी प्रशासक ने बिना निविदा निकाले ठेकेदार को ब्रिज निर्माण की राशि चार करोड़ रुपए अधिक देने का निर्णय लिया है।
ठेका देने के लिए निविदा भी नहीं निकाली गई
जिन तीन ब्रिजों का निर्माण होना है उसमें एक पादचारी ब्रिज मालवणी को जोड़ने वाले रोड मालाड स्टेशन तक, एक महाकाली से मालाड रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाले पादचारी ब्रिज और जोगेश्वरी में मजास नाला पर एक यातयात ब्रिज बनाने का काम दिया गया। इस कंपनी को 35 करोड़ 39 लाख 64 हजार रुपए का ठेका दिया गया। कंपनी को ब्रिजों के निर्माण का ठेका देने के लिए निविदा भी नहीं निकाली गई। पिछली बार स्थायी समिति की तरफ से इसी कंपनी को ठेके से 110 प्रतिशत अधिक का राशि दी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये बालासाहेब के संस्कार हैं, हमने उन्हें खरीदा नहीं’, किशोरी पेडनेकर के बयान से मचा हड़कंप
BMC का बड़ा कदम: बोरीवली की सड़कों के लिए 65 करोड़ का प्रोजेक्ट, गड्ढों से मिलेगी राहत
मुंबई में शुरू होने जा रही है पेड़ों की गिनती, 8 साल बाद BMC का बड़ा अभियान, आधुनिक तकनीक से होगी गणना
मुंबई में मानसून से पहले तैयारी अधूरी, Mithi River सफाई का सिर्फ 6% काम पूरा
इन ब्रिजों पर इस तरह होगा खर्च
- मलाड रोड से सटे मालवणी नाला पर पुल
- पुल की लंबाई: 19.70 वर्ग मीटर
- पुल की चौड़ाई: 17.70 वर्ग मीटर
- पुल निर्माण एवं सड़क कार्य: आरसीसी पाइल्स एवं डामरिंग
मलाड पश्चिम में महाकाली नाले पर पुल
- पुल की लंबाई: 24.924 वर्ग मीटर
- पुल की चौड़ाई: 18.30 वर्ग मीटर
- पुल निर्माण एवं सड़क कार्य : आरसीसी पाइल्स एवं डामरिंग
जोगेश्वरी पूर्व मजास नाले पर यातयात ब्रिज
- पुल की लंबाई: 16.85 वर्ग मीटर
- पुल की चौड़ाई : 09.00 वर्ग मीटर
- पुल निर्माण और सड़क कार्य: आरसीसी स्लैब और डामरिंग
Three new bridges to be built in malad jogeshwari rs 35 crore will be spent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित और सूर्या रह गए दंग, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल
Apr 16, 2026 | 10:24 PMहूती नेता का अमेरिका पर तीखा हमला, सीजफायर इजरायल-वॉशिंगटन की नाकामी; ईरान के समर्थन में भरी हुंकार
Apr 16, 2026 | 10:07 PMMI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
Apr 16, 2026 | 10:06 PMपरिसीमन के बाद दक्षिण भारत की सीटें घटेंगी नहीं बल्कि बढ़ेंगी…लोकसभा में अमित शाह ने समझाया पूरा गणित
Apr 16, 2026 | 10:05 PMहिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM15 साल की छात्रा ने किया कमाल: 10वीं में 91.6% लाकर बनी प्रेरणा
Apr 16, 2026 | 09:58 PMगौतम अडानी की लंबी छलांग, मुकेश अंबानी के हाथ से फिसल सकता है एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज; देखें ताजा आंकड़े
Apr 16, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














