तीसरी मुंबई की चमकेगी किस्मत! 15,000 करोड़ का नया एक्सप्रेसवे बदलेगा पुणे-मुंबई का नक्शा, देखें रूट
Third Mumbai Project: महाराष्ट्र सरकार की 'तीसरी मुंबई' घोषणा और NHAI के नए 8-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से रियल एस्टेट, डेटा सेंटर और कनेक्टिविटी में बदलाव आने वाला है। जानिए पूरा रूट और फायदे।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Navi Mumbai Pune New Expressway: महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में अटल सेतु के पास वाले उरण, पनवेल और पेण तालुका के 124 गांवों के 323.44 वर्ग किलोमीटर एरिया में ‘तीसरी मुंबई’ बनाने के लिए आधिकारिक घोषणा की है। इस महात्वाकांक्षी शहर की किस्मत चमकाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने जा रहा है। लगभग 15,000 करोड़ रुपये की लागत वाला यह 130 किलोमीटर लंबा 8-लेन हाई-स्पीड हाईवे सीधे तीसरी मुंबई के केंद्र से होकर गुजरेगा।
डेटा सेंटर हब का तेजी से विकास
इंडस्ट्रियल और डेटा सेंटर हब, लॉजिस्टिक्स पार्क का तेजी से विकास होगा। राज्य सरकार ने तीसरी मुंबई को पॉल्यूशन-फ्री इंडस्ट्री, आईटी, आईटीईएस, डेटा सेंटर और वर्ल्ड-क्लास लॉजिस्टिक्स पार्क के हब के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह हाईवे इस औद्योगिक विकास के लिए बूस्ट देने वाला साबित होगा। MMRDA ने अपने बजट में 4,000 करोड़ का प्रावधान किया है, ब्लैकस्टोन जैसे ग्लोबल ग्रुप ने अरबों डॉलर के निवेश करने की बात कही है।
हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की कीमतों में आएगा उछाल
नए हाईवे से इस निवेश को बहुत बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है। रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले सालों में उल्वे, द्रोणागिरी, खारघर, पनवेल और खासकर चिरनेर-साई जैसे जोन में जमीन और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की कीमतें 25 से 30 परसेंट तक बढ़ सकती है, जो थर्ड मुंबई के अंदर आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई एयरपोर्ट से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू, अबू धाबी के लिए मिलेगी सीधी सेवा
11 महीने तक दफन रहा मर्डर मिस्ट्री का राज, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, शव के किए तीन टुकड़े
सोते पति का सिर काटा, ऑटो से जंगल में फेंके टुकड़े! 11 महीने बाद ऐसे खुला ऐरोली मर्डर केस का खौफनाक राज
पनवेल को पानी संकट से मिलेगी मुक्ति: शिलार डैम से होगी जलापूर्ति; पार्किंग और मिनी ऑडिटोरियम को भी मिली मंजूरी
नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रूट
यह नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पूरी तरह से स्टेट ऑफ-द-आर्ट टेक्नोलॉजी और हाई-स्पीड स्टैंड के हिसाब से बनाया जाएगा। मैप और रूट प्लान के हिसाब से यह एक्सप्रेसवे सीधे नवी मुबई में अटल सेतु और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट एरिया से कनेक्ट होगा। यह रोड रायगड जिले के चौक से शुरू होकर जेनएनपीटी-चौक हाईवे से कनेक्ट होगी। सह्याद्री की दूर-दराज की पहाड़ियों से गुजरते हुए, यह रूट स्टेट-ऑफ-द-आर्ट टनल्स और ऊंचे फ्लाईओवर्स के नेटवर्क से होकर आगे बढ़ेगा। यह पुणे बाईपास पर भोर तालुका में शिवरे गांव के पास खत्म होगा।
क्या होंगे फायदे?
- पुणे में रहने वालों के लिए सीधी कनेक्टिविटी। पुणे से यात्री 90 मिनट में नवी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल तक पहुंच सकेंगे।
- लॉजिस्टिक्स और कार्गो की तेज आवाजाही पुणे के इंडस्ट्रियल बेल्ट से सामान कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट पहुंच जाएगा।
- एयरपोर्ट पैसेंजर की संख्या बढ़ेगी आसान कनेक्टिविटी से पैसेंजर और एयर ट्रैफिक की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
नवी मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नवी मुंबई और पुणे के बीच एक नया और पैरेलल ग्रीन बेल्ट एक्सप्रेसवे बनाने के लिए ऑफिशियल टेंडर प्रोसेस शुरू कर दिया है। यह प्रोजेक्ट करीब 15,000 करोड़ रुपये का है और यह लगभग 130 किलोमीटर लंबा 8 लेन का हाई-स्पीड हाईवे होगा।
