-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- The New Navi Mumbai Airport And New Flights Will Give A New Impetus To Air Travel In The State
Maharashtra में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, जलगांव-मुंबई डेली फ्लाइट शुरू
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra में हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने जा रही है। Navi Mumbai Airport और जलगांव-मुंबई दैनिक उड़ान से यात्रा तेज होने की उम्मीद की जा रही है।

जलगांव एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Flight Connectivity: महाराष्ट्र की हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। हालिया मुख्य आकर्षण नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अमरावती को मुंबई से जोड़ने वाली नई हवाई सेवा के रूप में सामने आया है।
इन पहलों का उद्देश्य राज्य में हवाई यात्रा को अधिक सुलभ और कुशल बनाना है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से क्षेत्र को एशिया के दूसरे सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।
हवाई मानचित्र पर महाराष्ट्र की अहमियत इसी से समझी जा सकती है कि बीते लगभग एक साल में 6 नये एयरपोर्ट स्थापित हो चुके हैं। ये आधुनिक हवाई अड्डे कनेक्टिविटी बढ़ा पर्यटन, तीर्थ, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। अगर यही गति रही तो जल्द ही महाराष्ट्र देश में सर्वाधिक हवाई अड्डों वाला राज्य हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Navabharat Nishanebaaz: बातचीत में जमा ना खर्चा, हो जाए मंदिर पर चर्चा
नासिक: मैट ने पलटा पुलिस आयुक्त का फैसला, तीन बर्खास्त पुलिसकर्मी फिर सेवा में बहाल
बुआई के बाद बढ़ी नागपुर में खरपतवार नाशकों की डिमांड, किसानों की पहली पसंद हिटवीड मैक्स
गौरतलब है कि बीते वर्ष मुख्यमंत्री पदभार संभालने के लगभग तुरंत बाद देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नई हवाई अड्डा परियोजनाओं के विकास और मौजूदा हवाई अड्डों के विस्तार में तेजी लाने की जरूरत पर जोर दिया था। महाराष्ट्र हवाई अड्डा विकास कंपनी (एमएडीसी) के निदेशक मंडल को संबोधित करते हुए फडणवीस ने आश्वस्त किया था कि राज्य सरकार और केंद्र दोनों इन पहलों के लिए पूरा सहयोग देंगे।
जलगांव-मुंबई डेली फ्लाइट
जलगाव हवाई अड्डे से अब जलगांव-मुंबई के बीच दैनिक विमान सेवा शुरू हो रही है। अब तक यह सेवा सप्ताह में केवल 4 दिन उपलब्ध थी लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अलायन्स एयर ने प्रति दिन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत यात्री अब मात्र डेढ़ घंटे में जलगांव से सीधे मुंबई पहुंच सकेंगे। इस सेवा के शुरू होने से व्यापारियों, उद्योगपतियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सुविधा होगी। यात्रा का समय बचेगा और रेलवे व सड़क मार्ग पर दबाव भी कम होगा। इसके साथ ही जलगांव से अहमदाबाद के लिए भी विमान सेवा फिर से शुरू की गई है जिससे गुजरात और महाराष्ट्र के बीच व्यावसायिक और व्यापारिक यात्रियों को आसानी होगी।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: खराब सड़कों से मौत या चोट पर मुआवजा पाना अब आसान, जानिए कैसे करें दावा
70% यात्रियों ने की अग्रिम बुकिंग
अलायन्स एयर के अनुसार जलगांव-मुंबई विमान सेवा के लिए 70 प्रतिशत यात्रियों ने अग्रिम बुकिंग की है और शुरू से ही टिकट आरक्षण का आंकड़ा संतोषजनक है। जलगांव हवाई अड्डा वर्तमान में केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत संचालित हो रहा है और इस योजना के अंतर्गत गोवा, पुणे, हैदराबाद, मुंबई और अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू की गई हैं। जलगांव-मुंबई की दैनिक उड़ानों से जिले का संपर्क बढ़ेगा।
The new navi mumbai airport and new flights will give a new impetus to air travel in the state
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














