- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- The Death In Kurla Bus Accident Rises To 6 And No Of Injured People Increases To 49
कुर्ला बस हादसे में मृतकों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, 7 की लोगों की मौत, 49 घायल
इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत और 25 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही थी। हालांकि, अब मौत और घायलों के आंकड़ों में बढ़ोतरी की खबर सामने आई है।
- Written By: प्रिया जैस

(सौजन्य-नवभारत)
मुंबई: सोमवार को मुंबई के कुर्ला इलाके में तेज रफ्तार बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और बेकाबू बस ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को रौंद दिया। नियंत्रण खोने के बाद बस ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को कुचल दिया था।
इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत और 25 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही थी। हालांकि, अब मौत और घायलों के आंकड़ों में बढ़ोतरी की खबर सामने आई है। मुंबई में कुर्ला पश्चिम में हुए बस हादसे पर बताया जा रहा है कि कुर्ला पश्चिम में हुए बस हादसे में मौत की संख्या बढ़ गई है।
मौत की संख्या में बढ़ोतरी
अग्निशमन विभाग ने इस बात की पुष्टी की और जानकारी देते हुए बताया कि कुर्ला बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इसके अलावा घायलों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
विधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
Mumbai, Maharashtra | The death toll in the Kurla bus accident rises to 6 and the no. of injured people increases to 49: Fire Department https://t.co/yLw6r86xNY — ANI (@ANI) December 10, 2024
अग्निशमन विभाग ने दी जानकारी
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुर्ला में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है और घायलों की संख्या 49 हो गई है। गंभीर रूप से घायलों को कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, अस्पतालों में कुल 48 लोगों के घायल होने की सूचना है–भाभा अस्पताल ने 35 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है (4 की मौत, जिनमें से 2 को भर्ती कराया गया है)।
कोहिनूर अस्पताल ने 3 लोगों के घायल होने की सूचना दी है (1 की मौत, 2 की हालत गंभीर), सेवन हिल्स ने पुलिस कर्मियों में 4 के घायल होने की पुष्टि की है, सिटी अस्पताल ने कहा है कि उमर अब्दुल गफूर (35) की हालत की जांच की जा रही है, और हबीब अस्पताल ने 6 लोगों के घायल होने की सूचना दी है (1 की मौत, 5 को भर्ती कराया गया है)।
घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम
फोरेंसिक टीम उस स्थान पर पहुंची जहां कल एक बेस्ट बस ने नियंत्रण खो दिया था और वाहनों से टकरा गई थी। इससे पहले सोमवार को, बेस्ट (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) ने अपना नियंत्रण खो दिया और कुर्ला में कई वाहनों से टकरा गई। घटना की सूचना बीएमसी के एमएफबी ने कल रात लगभग 9:50 बजे दी।
मुंबई से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ब्रेक फेल होने से हुई घटना!
इस घटना को लेकर शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने दावा किया है कि दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना था। उन्होंने कहा कि बस चालक ने वाहन पर नियंत्रण खोने के बाद घबराहट में एक्सीलेटर दबा दिया और 30-35 लोगों को टक्कर मार दी।
#WATCH | Dilip Lande, Shiv Sena MLA says, " A bus which left from Kurla Station, its brake got failed and the driver lost the control of the bus. Driver got scared and instead of pressing the brake, he pressed the accelerator and the speed of the bus increased. He couldn't… https://t.co/aYuqFfk6Ks pic.twitter.com/wLu8iqXsJX — ANI (@ANI) December 9, 2024
दिलीप लांडे ने कहा, “कुर्ला स्टेशन से रवाना हुई एक बस का ब्रेक फेल हो गया और ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। ड्राइवर घबरा गया और ब्रेक दबाने की बजाय उसने एक्सीलेटर दबा दिया और बस की गति बढ़ गई। वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और 30-35 लोगों को टक्कर मार दी। लोग मारे गए, 4 लोग गंभीर हालत में हैं। घायलों का इलाज सायन अस्पताल, राजावाड़ी अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
The death in kurla bus accident rises to 6 and no of injured people increases to 49
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMगड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
May 18, 2026 | 09:48 AMभाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
May 18, 2026 | 09:46 AMमहाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
May 18, 2026 | 09:40 AMहार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
May 18, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














