टाटा मुंबई मैराथॉन 2026 (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: एक बार फिर ‘मुंबई’ देश-विदेश के शीर्ष धावकों की मेजबानी के लिए तैयार है। टाटा मुंबई मैराथन के 21वें संस्करण की शुरुआत में अब सिर्फ कुछ घंटे शेष हैं।
इस महा मैराथन के लिए धावकों की बेसब्री अब खत्म होने वाली है। 69,000 से अधिक धावकों के महा हुजूम के लिए मुंबई की सड़कें पूरी तरह तैयार हैं। धावकों की यह संख्या अब तक का रिकॉर्ड है।
मुंबई मैराथन के आयोजक ‘प्रोकाम इंटरनेशनल ने बताया कि रविवार सुबह होने वाले टाटा मुंबई मैराथन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक तरफ जहां एलिट वर्ग में दुनिया के शीर्ष लंबी दूरी के रनन अपना हुनर दिखाएंगे, दूसरी ओर भारतीय भावकों में आगे निकलने का। रोमांच चरम पर होगा।
इसके अलावा राजनीतिक, औद्योगिक, मनोरंजन और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां मैराथन में शामिल होकर इसकी भव्यता में ‘चार चांद’ लगाएंगी, कई सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकार ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच लोगों का मानोरंजन करते नजर आएगे, कई संस्थाओं की झांकिया फैंस के आकर्षण का केंद्र होंगी।
अंतरराष्ट्रीय एलीट धावकों में इथियोपिया के बाजेजेव अस्मारे बेले को युगांडा के मौजूदा विश्व चैंपियन विक्टर किपलांगत चुनौती देंगे। पिछले साल के रजत पदक विजेता इरिट्रिया के मेरहावी केसेटे वेल्डेमरयम भी दावेदारों में शामिल हैं। महिला अंतरराष्ट्रीय वर्ग में इथियोपिया की शुरे डेमीसे को मदीना डेमे आर्मिनों और येशी कलायु चुनौती देंगी।
मैराथन को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। 69,000 से अधिक धावकों में 165,400 से अधिक ऑन-ग्राउंड रनर और 3,700 से अधिक वर्चुअल प्रतियोगी शामिल हैं।
ये सभी धावक 18 जनवरी को मुंबई की सड़कों पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लंबी दूरी के धावकों के साथ दौड़ेंगे और कुल 389,524 अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस बार मैराथन के रूट में बदलाव किया गया है। इसके तहत बांद्रा-वर्ली सी लिंक के साथ प्रतिष्ठित कोस्टल रोड को भी शामिल किया गया है।
एमेच्योर मैराथन सुबह 5:00 बजे सीएसटी समय से शुरू होगी, हाफ मैराथन और पुलिस कप सुबह 5:00 बजे माहिम रेती बंदर ग्राउंड से और एलीट फुल मैराथन सुबह 7:00 बजे शुरू होगी। इसके बाद सुबह 7:05 बजे चैंपियंस विद डिसेबिलिटी, सुबह 7:25 बजे सीनियर सिटिजन्स रन और सुबह 8:15 बजे ड्रीम रन का आयोजन होगा।
लाइव प्रसारण: मैराथन का सीचा प्रसारण सोनी स्पोट्र्स 1 और सोनी स्पोर्ट्स 1 एचडी पर सुबह 6:30 बजे से किया जाएगा।
भारतीय वर्ग (पुरुष) में पिछले साल के विजेता अनीश थापा भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे, महिला भारतीय एलीट वर्ग में अनुभवी ठाकोर निरमाबेन इस साल मैराथन जीतकर हैट्रिक का लक्ष्य रख रही है। दिग्गज मैराथनर और दो बार की विजेता ज्योति गवाते उन्हें टक्कर देंगी।
विभिन्न वर्गों में संख्या
14,059, हाफ मैराथन में 16,369, ओपन 10के में 8,729, वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ में 2,219, दिव्यांग चैंपियनों की दौड़ में 1,140 और ड्रीम रन में 27,453 धावक भाग लेंगे।
मैराथन की सुरक्षा संचालन में 3,700 से अधिक पुलिसकर्मी, 900 से अधिक सुरक्षा गार्ड और 7,250 स्वयंसेवक सहयोग करेंगे, जिनमें 250 से अधिक मुंबई डब्बावाले और 260 एनसीसी कैडेट शामिल है।
ये भी पढ़ें :- BMC हार के बाद मुंबई कांग्रेस में घमासान, जगताप ने मांगा वर्षा गायकवाड़ का इस्तीफा
आमिर खान, किरण राव, जुनैद खान, इरा खान, सैयामी खेर, राहुल बोस, गुलजार और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई हस्तियां भी विभिन्न दौड़ श्रेणियों में सड़कों पर उतरेंगी।
-मुंबई से नवभारत लाइव के लिए अरविंद सिंह की रिपोर्ट